राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2021 है।
सरकारी भर्ती : बिजली कंपनियों में 2370 नौकरियां, स्नातक दो दिन के भीतर करें आवेदन
महत्वपूर्ण जानकारियां
आयु सीमा - 1 जनवरी, 2021 को आवेदकों की आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता - पदानुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन्हें आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 39,300 रुपए प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। दो महीने के प्रोबेशन पीरियड के बाद इसे बढ़ाकर 56,100 रुपए किया जाता है। वहीं असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए 14,600 से लेकर 26,500 रुपए तक का वेतन निर्धारित है।
पदों का विवरण
जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट - 920
जूनियर अकाउंटेंट - 313
स्टेनोग्राफर - 38
जूनियर लीगल ऑफिसर - 13
असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर - 11
कुल पद - 1295
उपरोक्त पदों के लिए
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 02 मार्च, 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 मार्च, 2021
इस श्रेणी की भर्तियों के लिए आधिकारिक विज्ञापन यहां क्लिक कर Detailed Advertisement pdf पढ़ें। तथा दूसरी श्रेणी के पदों का विवरण जानने के लिए अगली स्लाइड पर देखें।
पदों का विवरण
जूनियर इंजीनियर-I - 946
इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट - 46
असिस्टेंट इंजीनियर - 39
जूनियर केमिस्ट - 27
अकाउंट्स ऑफिसर - 11
पर्सनेल ऑफिसर - 06
कुल पद - 1075
उपरोक्त पदों के लिए
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 24 फरवरी, 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 16 मार्च, 2021
आधिकारिक विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर, जूनियर केमिस्ट और इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट - https://energy.rajasthan.gov.in/content/dam/raj/energy/rvunl/pdf/Career/Career2021/AdvtJEnJrChIA2021.pdf
असिस्टेंट इंजीनियर्स - https://energy.rajasthan.gov.in/content/dam/raj/energy/rvunl/pdf/Career/Career2021/FinalAdvtAEn2021.pdf
अकाउंट ऑफिसर और पर्सनेल ऑफिसर - https://energy.rajasthan.gov.in/content/dam/raj/energy/rvunl/pdf/Career/Career2021/AdvtAOPO2021.pdf