BPPI Recruitment 2020 : ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयू ऑफ इंडिया (BPPI) द्वारा कई रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए एक नोटिफिकेशन जारी है। जिसके तहत असिस्टेंट जनरल मैनेजर, मार्केटिंग ऑफिसर समेत कई पदों के लिए आवेदन भरे जाने हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं वे 30 अप्रैल से पहले पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयू ऑफ इंडिया में हो रही हैं भर्तियां, कई पद खाली
पदों का विवरण:
पदों का नाम: पदों की संख्या:
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (प्रोक्योरमेंट) 01 पद
- मैनेजर (प्रोक्योरमेंट) 01 पद
- जूनियर मार्केटिंग ऑफिसर/मार्केटिंग ऑफिसर 20 पद
- एग्जीक्यूटिव (लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन) 01 पद
- एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एवं रेग्यूलेट्री) 01 पद
आयु सीमा:
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष
- मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष
- जूनियर मार्केटिंग ऑफिसर/मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष
- एग्जीक्यूटिव (लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन) पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष
- एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एवं रेग्यूलेट्री) पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष
शैक्षिक योग्यताएं:
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यताएं पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी पूर्ण जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से लें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल, 2020
ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के इस विभाग में चल रही हैं भर्तियां, आवेदन करने के लिए बस एक दिन बाकी
ऐसे करें आवेदन:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में भरे गए आवेदन पत्र नोटिफिकेश में दी गई ईमेल आईडी पर भेजना होगा। आवेदक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन मोड से भी निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
ये भी पढ़ें - SSC: सरकारी नौकरी पाने के लिए यहां 1000 से ज्यादा पद हैं खाली, आयोग ने दिया युवाओं एक और मौका