Air India Express Limited Recruitment 2020 : एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड (Air India Express Limited) में कई रिक्त पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार एयर इंडिया लिमिटेड में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ सहायक चिकित्सा ग्रेड -III, वित्त उप प्रमुख और प्रबंधक वित्त समेत अन्य पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन या आधिकारिक वेबसाइट देखें।
AIR INDIA दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, सैलरी सुनकर हो जाएंगे खुश
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी 0 1 पद
- वरिष्ठ सहायक चिकित्सा ग्रेड-III 01 पद
- वित्त उप प्रमुख 01 पद
- प्रबंधक वित्त 02 पद
- उप प्रबंधक वित्त 02 पद
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसके लिए आवेदक आगे दी गई नोटिफिकेशन देखे।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30, 35, 50 व 65 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 29 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि विज्ञापन के जारी होने के 15 दिन के अंदर।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के लिए एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.airindiaexpress.in/en या इस खबर में आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन पत्र का डाउनलोड कर उसे भरें। साथ ही सभी मांगे गए संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र संलग्न कर अधिसूचना में बताए गए पते पर भेजें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और मेडिकल टेस्ट के अधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : कनिष्ठ सहायक के पदों पर निकली भर्तियां, 31 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : DRDO में चल रही हैं भर्तियां, साक्षात्कार के माध्यम से होगा चयन