फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी भर्ती : यहां चिकित्सा विभाग में निकली 400 पदों पर भर्तियां, जानें योग्यता मानदंड

Sun, 28 Mar 2021 03:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 28 Mar 2021 03:39 PM IST
सार

  1. मेडिकल ऑफिसर - 100 पद
  2. नर्सिंग अर्दली - 100 पद
  3. एएनएम - 100 पद
  4. आया - 100 पद

विज्ञापन
Sarkari Naukri 400 medical officer anm and other posts apply online pmc gov in
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे अब अपने इस सपने को पूरा कर सकेंगे। यहां नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ चुका है। महाराष्ट्र के बड़े शहरों में एक पुणे में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती पीएमसी की ओर से निकाली गई है।


एमसी यानी पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 400 पदों पर भर्ती निकली है। पीएमसी की भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अमर उजाला डॉट कॉम पर आपको आधिकारिक भर्ती अधिसूचना, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विस्तृत विवरण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावित वेतनमान और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी दी जा रही है। 
दरअसल, पुणे महानगरपालिका (PMC) ने कई पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) के अधीन विभागों में रिक्त पदों पर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि दो अप्रैल, 2021 है। यहां कुल 400 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 
 

Sarkari Naukri 400 medical officer anm and other posts apply online pmc gov in
सरकारी नौकरी - फोटो : source

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 02 अप्रैल, 2021


पदों का विवरण

  1. मेडिकल ऑफिसर - 100 पद
  2. नर्सिंग अर्दली - 100 पद
  3. एएनएम - 100 पद
  4. आया - 100 पद

Sarkari Naukri 400 medical officer anm and other posts apply online pmc gov in
नौकरी की खुशी

शैक्षणिक योग्यता

  • मेडिकल ऑफिसर : एमबीबीएस 
  • नर्सिंग अर्दली : बीएएमएस
  • एएनएम : एएनएम कोर्स 
  • आया : आठवीं पास 

आयु सीमा
पुणे महानगरपालिका में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 38 साल निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 400 medical officer anm and other posts apply online pmc gov in
नौकरी का मौका - फोटो : pti

संभावित वेतनमान

  • चिकित्सा अधिकारी (एमबीबीएस) -  60,000  रुपए
  • चिकित्सा अधिकारी (बीएएमएस) -  40,000 रुपए
  • नर्सिंग अर्दली - 16,400  रुपए
  • एएनएम -18,400 रुपए
  • आया - 16,400 रुपए


चयन एवं  आवेदन प्रकिया 
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म एवं अधिसूचना डाउनलोड करें।

आवेदन फॉर्म को भरकर एवं शुल्क भुगतान करने के बाद फॉर्म को अधिसूचना में दिए गए पते पर भेजें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed