पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है।
सरकारी नौकरी : इस सूबे के सहकारिता विभाग में निकलीं कईं भर्तियां
- सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है
पदों का विवरण
कुल रिक्तियां : 77
शैक्षणिक योग्यता
सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर
कृषि विज्ञान अथवा अर्थशास्त्र में डिग्री, साथ ही कृषि संबंधित उत्पादों के क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। कोंकणी ओर मराठी भाषाओं के ज्ञान वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/ एसआरओ
स्नातक में अर्थशास्त्र विषय रहा हो या फिर वाणिज्य संकाय से स्नातक हो। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सहकारिता क्षेत्र में अनुभवी, अकाउंट्स और बैंकिंग संबंधी जानकारी तथा कोंकणी ओर मराठी भाषाओं के ज्ञान वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जूनियर ऑडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर : इंटरमीडिएट की डिग्री
जूनियर स्टेनोग्राफर : हायर सेकेंडरी के साथ टाइपिंग की समझ
लोअर डिवीजन क्लर्क : हायर सेकेंडरी के साथ टाइपिंग की समझ
ऑडिट असिस्टेंट : इंटरमीडिएट की डिग्री
ग्रेडर एसेसर : एसएससी
मल्टीटास्किंग स्टाफ : इंटरमीडिएट
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अगली स्लाइड में देख सकते हैं।
आयु सीमा
अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए :- 550/- रुपए
एससी-एसटी/दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए : शून्य
ऐसे करें आवेदन
गोवा सहकारिता विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म एवं अधिसूचना डाउनलोड करें।
आवेदन फॉर्म को भरकर एवं आवेदन शुल्क भुगतान करने के बाद फॉर्म को अधिसूचना में दिए गए पते पर भेजें।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।