फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023: ये हैं जनवरी की टॉप नौकरियां, नए साल पर करें आवेदन

Sun, 01 Jan 2023 12:07 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 01 Jan 2023 12:07 PM IST
सार

Sarkari Naukri 2023: नया साल की साथ शुरुआत एक नई उमंग के साथ हो रही है। नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह साल कई सारी नौकरियों की सौगात लेकर आया है, जहां आवेदन कर वे अच्छी नौकरी हासिल कर सकते हैं।  
 

विज्ञापन
sarkari-naukri-2023-january-jobs-latest-government-jobs-in-new-year-1st-january
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
Sarkari Naukari 2023:  नए साल की शुरुआत हो चुकी है। लोग अपने-अपने तरीके से इसे मनाने में जुटे हैं। इन सबके बीच हम सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जनवरी में निकली भर्तियों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। जहां आवेदन करके युवा अच्छी नौकरी हासिल कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आइए देखते हैं इन नौकरियों के बारे में...   
sarkari-naukri-2023-january-jobs-latest-government-jobs-in-new-year-1st-january
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
Rajasthan Assistant Radiographer Recruitment 2022: राजस्थान में सहायक रेडियोग्राफर भर्ती 2022 की विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। Rajasthan Radiographer Recruitment का आयोजन 1015 पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2023 रखी गई है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन राजस्थान राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान अथवा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर कर सकते हैं। 
 
sarkari-naukri-2023-january-jobs-latest-government-jobs-in-new-year-1st-january
जॉब्स - फोटो : Social Media
OCS Exam 2022: ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जनवरी, 2023 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sarkari-naukri-2023-january-jobs-latest-government-jobs-in-new-year-1st-january
jobs
South Eastern Railway Apprentice Recruitment 2022: भारतीय रेलवे ने युवाओं को नए साल का तोहफा देते हुए बंपर भर्ती निकाली है। रेलवे की ओर से नए साल की शुरुआत 10वीं पास युवाओं को रोजगार देने के साथ की जा रही है। दक्षिण पूर्वी रेलवे ने यह जिम्मा उठाया है। साउथ ईस्टर्न रेलवे ने वर्कशॉप और अन्य प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया दक्षिण पूर्वी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तीन जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साउथ ईस्टर्न रेलवे की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, आवेदन दो फरवरी, 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे का इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में 1785 अप्रेंटिस पदों को भरना है।  
 
विज्ञापन
sarkari-naukri-2023-january-jobs-latest-government-jobs-in-new-year-1st-january
delhi university, du, दिल्ली विवि. दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 106, किरोड़ीमल महाविद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों पर 68, कालिंदी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 142 पदों पर सत्यवती कॉलेज में 72, जीसस एंड मैरी कॉलेज में 74 पदों पर भर्ती की जाएगी।  इच्छुक उम्मीदवार महाविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख जनवरी के महीने में अलग अलग है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed