फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी : इन संस्थानों में 631 पदों पर हो रही भर्ती, सीधे इंटरव्यू से मिलेगी जॉब

Thu, 11 Mar 2021 01:18 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 11 Mar 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Sidhi Sarkari Bharti for Govt Jobs apply here for direct job
सरकारी नौकरियां : सीधी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। उम्मीदवारों को किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है ऐसी सैकड़ों भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा। सबको मौका मिलने से हमारा अभिप्राय है कि 10वीं पास से लेकर पीएचडी धारक हों या पहले से किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में कार्यरत कर्मचारी हों अथवा ऐसे विद्यार्थी जो अभी अध्ययन कर रहे हैं, जो सरकार के विभिन्न अनुभागों और सार्वजनिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप सभी तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में कईं सरकारी नौकरियां निकली हैं। इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। ये नौकरियां डीएसआरवीएस, पीएसटीसीएल, बीएससीबी और एमएनएनआईटी आदि संस्थानों में हैं। इस खबर में ऐसी चार सरकारी नौकरियों की जानकारी दी गई है, जहां सीधे साक्षात्कार से बिना परीक्षा के नौकरियां मिलेंगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...   

Sarkari Naukri 2021 Sidhi Sarkari Bharti for Govt Jobs apply here for direct job
PSTCL Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पीएसटीसीएल में हो रही हैं बंपर भर्तियां
पंजाब राज्य स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके मुताबिक यह भर्ती असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के कुल 150 पदों पर की जाएगी। 05 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10वीं पास अभ्यर्थी पीएसटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pstcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्हें कोई प्रवेश परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2021 है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए यहां क्लिक करें।

Sarkari Naukri 2021 Sidhi Sarkari Bharti for Govt Jobs apply here for direct job
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में सहायकों की भर्ती  
बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (बीएससीबी) द्वारा असिस्टेंट के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती कुल 200 पदों पर की जाएगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 26 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 11,765 रुपए से लेकर 31,540 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Sidhi Sarkari Bharti for Govt Jobs apply here for direct job
Sarkari Naukri : DSRVS में 433 पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास होना जरूरी - फोटो : DSRVS

डीएसआरवीएस में 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन
केंद्रीय स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लोयमेंट की ओर से 138 पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर की भर्ती (Block Program Supervisor Recruitment) के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन 10 मार्च, 2021 से शुरू हो रहे हैं। बता दें कि डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (DSRVS) राजस्थान के टोंक शहर में स्थित है। यह राज्य में स्थित एक प्रमुख केंद्रीय स्वायत्त संस्थान है। डीएसआरवीएस को 07 अप्रैल, 2017 को अप्रेंटिस एक्ट-1961 और पंजीकृत सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक मिशन के साथ स्थापना की गई। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 है। भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Sidhi Sarkari Bharti for Govt Jobs apply here for direct job
Highest Paying Govt Job - फोटो : अमर उजाला

यहां निकली हैं असिस्टेंट प्रोफेसर की 143 रिक्तियां 
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरियां निकली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 143 है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए आवेदन करते वक्त आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते वक्त ऑनलाइन मोड के जरिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। इन नौकरियों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी संस्थान में जमा करनी होगी। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट facultyrecruitment.mnnit.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू अप्रैल के अंतिम हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है। भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed