फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना परीक्षा व साक्षात्कार होगी 150 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Sun, 07 Mar 2021 11:32 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 07 Mar 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
PSTCL Recruitment 2021: 10th pass can apply for 150 post of assistant sub station attendant
PSTCL Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब राज्य स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके मुताबिक यह भर्ती असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के कुल 150 पदों पर की जाएगी। 5 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10वीं पास अभ्यर्थी पीएसटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pstcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्हें कोई प्रवेश परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।

PSTCL Recruitment 2021: 10th pass can apply for 150 post of assistant sub station attendant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 5 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 26 मार्च, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 30 मार्च, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग और ओबीसी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। वहीं एससी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस के लिए क्रमश: 160 रुपये, 200 रुपये और 160 रुपये शुल्क तय किया गया है।

यह भी पढ़ें - BHEL: 12वीं पास के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स में निकली नौकरियों के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज 

PSTCL Recruitment 2021: 10th pass can apply for 150 post of assistant sub station attendant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

अन्य जानकारियां - 

  • आयु सीमा - 1 जनवरी, 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक और 37 वर्ष से कम होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता- अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन के साथ-साथ इलेक्ट्रीशियन/ वायरमैन ट्रेड में फुल-टाइम आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पंजाबी भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।
  • चयन प्रक्रिया - इस रोजगार में चयन आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • आधिकारिक अधिसूचना - https://pstcl.org/PDF/rec/2017_O/2021030115383515.pdf

यह भी पढ़ें -  Sarkari Naukri 2021 LIVE: हेड कांस्टेबल के 1000 से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां रद्द, इन 4300 पदों पर करें आवेदन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed