Sarkari Naukri 2021: कर्नाटक स्कूल एजुकेशन ने गेस्ट शिक्षकों की बंपर रिक्तियां निकाली हैं। यहां 3 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर की भर्तियां हो रही हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हर हाल में फटाफट इन नौकरियों के लिए अपना आवेदन कर लें, क्योंकि एक बार मौका अगर हाथ से निकल गया, तो फिर आवेदन की विंडो दोबारा नहीं खुलेगी। आइए इन रिक्तियों के बाेर में विस्तार से जानते हैं
Sarkari Naukri 2021: जल्द करें 3 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों की नौकरियों के लिए आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल 3473 पदों के लिए निकली हैं रिक्तियां
कर्नाटक स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कुल 3473 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kar.nic.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन में अब बस सात दिन बचे हैं।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: ये हैं वे टॉप 5 भर्तियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी
25 फरवरी है आवेदन की आखिरी तारीख
गेस्ट शिक्षकों की इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थी 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिलेवार रिक्तियां
बंगलूरू - 430 पोस्ट
मैसूर - 808 पोस्ट
बेलागवी - 982 पद
कलाबुरागी / गुलबर्गा - 1253 पद
कुल - 3473 रिक्तियों
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 35 साल रखी गई है। हालांकि, एसटी और एससी उम्मीदवारों को आयुसीमा में पांच साल की छूट दी गई है। ओबीसी अभ्यर्थियों को उम्रसीमा में तीन साल की छूट दी गई है। जो अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: अकाउंटेंट, ऑडिटर समेत कई पदों पर भर्तियां, सैलरी 1.42 लाख तक