फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri : Uttar Pradesh Higher Education invited application for assistant professor principal assistant teacher

Sarkari Naukri 2021: असिस्टेंट प्रोफेसर, टीचर और प्रिंसिपल्स के 3897 पदों पर भर्तियां

Thu, 18 Feb 2021 09:57 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 18 Feb 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri : Uttar Pradesh Higher Education invited application for assistant professor principal assistant teacher
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

उत्तरप्रदेश प्रशासन जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है। यदि आप उत्तरप्रदेश में सरकारी टीचिंग जॉब पाने की लालसा रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है। उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन, डिग्री कालेजों में उक्त भर्तियां करेगा। इसके लिए 25 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने चार वर्षों के बाद ये भर्तियां निकाली हैं। शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना में उपलब्ध सभी पदों में से 2002 पद विभिन्न 47 विषयों के लिए हैं, जबकि एक रिक्त पद असिस्टेंट प्रोफेसर (जियोलॉजी विषय) का है।

विज्ञापन

 

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार लिखित परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 26 मई से शुरू होगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2021 तक चलेगी, जबकि आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन 26 मार्च तक ही हो सकेंगे। आवेदन शुल्क भी 25 मार्च से 26 मार्च तक ही मान्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://site.uphesc.org/en पर भी लॉगिन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

इसके साथ ही आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में 1504 सहायक अध्यापकों और 390 प्रधानाध्यापकों की भर्ती के लिए भी विज्ञापन एक सप्ताह बाद आने की संभावना है। 10 फरवरी को जारी उत्तर प्रदेश शासन के आदेश में 18 फरवरी को विज्ञापन जारी होने एवं 22 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की बात कही गई थी। लेकिन ऑनलाइन आवेदन के लिए एनआईसी की तैयारी समय पर पूरी नहीं होने के कारण विलंब होना बताया गया है। इसलिए भर्ती की अधिसूचना एक सप्ताह बाद और आवेदन मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने की प्रबल संभावना है। उक्त कार्यक्रम में संशोधन के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed