फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अप्रैल की नौकरियां: आपके पास है 11 हजार से ज्यादा जॉब्स पाने का सुनहरा मौका

Thu, 01 Apr 2021 11:01 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 01 Apr 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
sarkari naukri 2021 April month jobs you have  golden opportunity to get more than 11 thousand jobs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

अप्रैल का महीना आ गया है। विभिन्न विभागों में कई ऐसी नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी हुई है, जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख अप्रैल में ही है। कई नौकरियां ऐसी हैं, जहां आवेदन की शुरुआत ही अप्रैल से हो रही है। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इस महीने आवेदन कर सकते हैं। ये कुल नौकरियां 11 हजार से ज्यादा हैं। जिनमें जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की 2311 रिक्तियां भी शामिल हैं। वहीं, पंजाब स्कूली शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड की 8,393 नौकरियां भी इनमें शामिल हैं। ये भर्तियां प्री-प्राइमरी टीचरों के लिए हैं। विभिन्न विभागों की इन नौकरियों में हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड की 310 नौकरियां भी शामिल हैं। ये नौकरियां  डाटा एंट्री ऑपरेटर की हैं।



जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की नौकरियां
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में 23 सौ से ज्यादा रिक्तियां निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  jkssb.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ये रिक्तियां स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग,  न्याय और संसदीय कार्य विभाग और कौशल विकास विभाग इत्यादी की हैं।

 

sarkari naukri 2021 April month jobs you have  golden opportunity to get more than 11 thousand jobs
जॉब्स - फोटो : Social Media

पदों का विवरण
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कुल 2311 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों का विवरण नीचे है।
-स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग: 1444 पद
-राजस्व विभाग: 528 पद
-फूलों की खेती, उद्यान और उद्यान विभाग: 4 पद
-सामान्य प्रशासन विभाग: 52 पद
-सहकारिता विभाग विभाग: 256 पद
-कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग: 21 पद
-कौशल विकास विभाग: 6 पद


महत्वपूर्ण तिथि
-आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 12 अप्रैल
- आवेदन की आखिरी तारीख- 12 मई

 

sarkari naukri 2021 April month jobs you have  golden opportunity to get more than 11 thousand jobs
जॉब्स - फोटो : Social Media

इन नौकरियों के लिए ओपन मेरिट और सरकारी सेवा कर रहे आवेदक के लिए 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। दिव्यांग के लिए 42, पूर्व सैनिक कोटे के लिए 48 जबकि अन्य सभी आरक्षित श्रेणी के आवेदकों की आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है। बारहवीं पास अभ्यर्थी, आईटीआई, स्नातक, बीएड, बीएससी पास अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों में चयन लिखित / कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की नौकरियां
पंजाब स्कूली शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर 8393 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति प्री-प्राइमरी टीचरों के पदों पर की जाएगी। 25 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अप्रैल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sarkari naukri 2021 April month jobs you have  golden opportunity to get more than 11 thousand jobs
नौकरियां

आईआरसीओएन और हरियाणा राज्य विधुत विकास लिमिटेड में निकली नौकरियां
आईआरसीओएन इंटरनेशनल लिमिटेड(IRCON) ने इंजीनियर के 74 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ircon.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है।

पदों का विवरण
इंजीनियर सिविल-60
इंजीनियर एस&टी-14

वहीं, हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित की हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है। कुल पदों की संख्या 310 हैं।

 

विज्ञापन
sarkari naukri 2021 April month jobs you have  golden opportunity to get more than 11 thousand jobs
नौकरियां

पदों का विवरण
डाटा एंट्री ऑपरेटर-
अंबाला- 20
भिवानी- 20 
चरखी दादरी- 20
हिसार- 20
जींद - 20
करनाल- 20
मेवात- 20
पंचकुला- 100

भारत हेवी इलेक्टिकल्स लिमिटेड में निकली नौकरियां
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने प्रशिक्षु पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 40 है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए भेल की आधिकारिक  वेबसाइट careers.bhel.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 5 अप्रैल से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल रखी गई है। इन रिक्तियों के लिए होने वाली परीक्षा का आयोजन 23 मई को होगा। इन रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए संक्षिप्त अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। भेल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास वाणिज्य (बी.कॉम) की स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed