Karnataka High Court Recruitment 2020: कर्नाटक उच्च न्यायालय में अनेक पदों पर नियुक्तियां चल रही हैं। ये नियुक्तियां सिविल जज के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी, 2020 से शुरू हो गई हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक खबर में आगे की स्लाइड में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
हाईकोर्ट में जज के पद खाली, इन पड़ावों को करना होगा पार
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 26 फरवरी, 2020
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 26 मार्च, 2020
- आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि (चलान द्वारा) - 30 मार्च, 2020
पद का विवरण -
सिविल जज - 53 पद
आयु सीमा - उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री होना अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन - इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क -
अनारक्षित वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 1000 रुपये
अनुसूचित जाति / जनजाति के उम्मीदवारों के लिए - 500 रुपये
चयन प्रक्रिया - उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा और वायवा के आधार पर होगा।
ये भी पढ़ें : Air India: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा
ये भी पढ़ें : केंद्रीय विद्यालय में बिना कोई लिखित परीक्षा हो रहा चयन, दिल्ली में करें नौकरी
विज्ञापन संख्या - CJR 01/2020
नौकरी का स्थान - बेंगलूरू (कर्नाटक)
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।