JKSSB Recruitment 2020 : जम्मू एवं कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कई खाली पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2020 तय की गई है। जो उम्मीदवार जम्मू एवं कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो पहले नोटिफिकेशन पढ़ें। यह नोटिफिकेशन JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
सेवा चयन बोर्ड में 1889 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
अकाउंटेंट असिस्टेंट (पंचायत) कुल 1889 पद
वेतनमान : लेवल - 5 (29200 - 92300)
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 20 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2020
आवेदन शुल्क :
सभी उम्मीदवारों को 350 रुपये का आवेदन का भुगतान नेट बैंकिग, मास्टर कार्ड, रुपे, क्रेडिट और डेविड कार्ड के माध्यम से करना होगा।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में कम से कम स्नातक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक वेबसाइट http://jkssb.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन लिंक के जरिए सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र का एक प्रिंट भी सुरक्षित रख लें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया :
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।