सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए स्पोर्टस कोटा में भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसके लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है।
SSB में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, तुरंंत करें अप्लाई
कुल पदों की संख्याः 355
आयु सीमाः 18 से 23 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य
जरूरी योग्यताः
किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं पास और देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इनमें से किसी खेल में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या फिर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा मान्यातप्राप्त प्रतियोगिता में नेशनल लेवल पर मेडल जीता हो।
अंतिम तिथिः 06 जून, 2017 से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें
आवेदन शुल्कः
-सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये
-अन्य सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क
कैसे करें आवेदनः आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म को भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित पते पर भेज दें।
यहां भेजें आवेदनः असिस्टेंट डायरेक्टर (स्पोर्ट्स) फोर्स हेड क्वार्टर, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ईस्ट ब्लॉक-V, आर के पुरम, नई दिल्ली-110066
संबंधित वेबसाइट का पताः http://www.ssbrectt.gov.in