{"_id":"6af35ebe854e6590620e4fa8","slug":"haraks-saint-drama-is-just-a-hypocrisy-to-garner-sympathy-bhatt-dehradun-news-c-5-drn1043-1109563-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरक के संन्यास का नाटक सिर्फ सहानुभूति बटोरने का पाखंड : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरक के संन्यास का नाटक सिर्फ सहानुभूति बटोरने का पाखंड : भट्ट
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा ने हरक सिंह रावत की राजनीति से संन्यास की धमकी को सहानुभूति बटोरने का पाखंड बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तंज कसा कि जनता जिन्हें दोषी मानती है, उन्हें खुद राजनीति से बेदखल कर देती है। चेताया कि कांग्रेस, पीड़िता का चीरहरण कराने की कोशिश न करें, क्योंकि अब कोई भी दोषी नहीं बचेगा।
मीडिया से बातचीत में भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के राजनीति से संन्यास लेने की धमकी को महज जनता की सहानुभूति बटोरने का पाखंड और नया राजनीतिक ड्रामा करार दिया। कहा कि आज के दौर में उनके जैसे नेता को राजनीति से संन्यास लेने की धमकी देने या ढोंग करने की जरूरत नहीं पड़ती। जनता खुद-ब-खुद ऐसे नेताओं को राजनीति से बेदखल कर देती है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा और ताजा उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और स्वयं कांग्रेस पार्टी हैं। उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार, अनैतिकता, तुष्टिकरण और विकास विरोधी होने का दोषी माना है। लोकतांत्रिक तरीके से लगातार चुनाव दर चुनाव उन्हें इसकी सजा दी है।
भट्ट ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और हरक सिंह रावत की नैतिकता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं में जरा भी नैतिकता बची है, तो जब तक हरक निर्दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक कांग्रेस उन्हें पार्टी से निष्कासित करे। या वे खुद नैतिकता के आधार पर अपने संगठनात्मक पदों से अलग हो जाएं। कहा कि इस पूरे मामले में कानून को अपना काम करने दिया जाए। पुलिस निष्पक्षता से जांच करेगी और अंतिम सच जल्द ही सबके सामने आएगा।