एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECGC) ने पीओ भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। ईसीजीसी लिमिटेड में प्रोबेशनरी ऑफिसर अर्थात परिवीक्षाधीन अधिकारियों के 63 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन 63 पदों के लिए 1,01,132 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। इनमें से 51,234 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। जबकि करीब आधे उम्मीदवार परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
ईसीजीसी रिजल्ट : पीओ भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची यहां देखें
- 63 पदों के लिए 1,01,132 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी।
- इनमें से 51,234 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था।
- जबकि करीब आधे उम्मीदवार परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
बता दें कि ईसीजीसी भारत सरकार का उद्यम है जो भारतीय निर्यातकों एवं वाणिज्यिक बैंकों को निर्यात ऋण बीमा प्रदान करता है। यह भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के प्रशासकीय नियंत्रण के अधीन कार्य करता है। इसका प्रबंधन भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैक, बैकिंग, बीमा व निर्यात समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निदेशक मंडल द्वारा किया जाता है।
ईसीजीसी राष्ट्रीय निर्यातों को सुरक्षा प्रदान करने वाला विश्व का सातवां सबसे बड़ा ऋण बीमाकर्ता है। निगम मूलरूप से देश के निर्यात को प्रोत्साहन देने वाली संस्था है। इसका प्रयत्न है कि यह भारतीय निर्यातकों को ऋण बीमा प्रदान कर अन्य देशों के उनके प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उनकी प्रतियोगी क्षमता को बढ़ाए। जहॉं तक संभव है निगम अपनी प्रीमियम दरें न्यूनतम रखता है।
25 पद अनारक्षित
एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECGC) ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों के 63 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इनमें से 25 पद अनारक्षित हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 जनवरी, 2021 से 31 जनवरी, 2021 तक चली थी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा 14 मार्च, 2021 को आयोजित की गई थी।
ऑनलाइन परीक्षा 20 केंद्रों पर हुई
ऑनलाइन परीक्षा 20 केंद्रों- मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, नागपुर, कोलकाता, वाराणसी, भुवनेश्वर, रायपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, कोयम्बटूर, बेंगलूरु, कोच्चि, हैदराबाद, विजाग, दिल्ली, चंडीगढ़, कानपुर और जयपुर में आयोजित की गई थी। अंतिम चयन के लिए, अप्रैल में साक्षात्कार लिए जाएंगे। अप्रैल-मई 2021 तक अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
महत्वपूर्ण लिंक