फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRB Recruitment 2018: सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के 9739 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tue, 22 May 2018 07:47 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
RPF Recruitment 2018- notification released for 9739 posts of Constable and Sub Inspector
rpf recruitment

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे के अलग-अलग जोन में मेल और फीमेल कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 9739 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 जून, 2018 से शुरू होगी। 

RPF Recruitment 2018- notification released for 9739 posts of Constable and Sub Inspector
rpf recruitment

अभ्यर्थी वेबसाइट http://constable.rpfonlinereg.org पर लॉग इन कर 1 जून से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 1 जून 10 बजे से शुरू होगी और 30 जून को खत्म होगी। आवेदकों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

RPF Recruitment 2018- notification released for 9739 posts of Constable and Sub Inspector
rpf recruitment

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 25 वर्ष तक होने चाहिए। 
ऐप्लिकेशन फीस: जनरल/ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 40 रुपये जबकि एससी/एसटी/फीमेल/पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
चयन प्रक्रिया:
चरण 1: लिखित परीक्षा
चरण 2: पीईटी
चरण 3: पीएसटी
चरण 4: चिकित्सा परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
RPF Recruitment 2018- notification released for 9739 posts of Constable and Sub Inspector
rpf recruitment

RPF Recruitment 2018 से जुड़े मुख्य तथ्य-
-पदों की कुल संख्या में से 4517 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
-पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2018 है।
-एसआई पद के लिए, चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के स्तर 6 में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन रु. 35400 और भत्ते शामिल होंगे।
-कॉन्स्टेबल पद के लिए, चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के स्तर 3 में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन रु. 21700 और भत्ते शामिल होंगे।

विज्ञापन
RPF Recruitment 2018- notification released for 9739 posts of Constable and Sub Inspector
rpf recruitment
-स्नातक पास उम्मीदवार एसआई पद (आयु समूह 20-25 साल) के लिए आवेदन कर सकते हैं, वहीं कॉन्स्टेबल पद के लिए एसएससीसी / मैट्रिक योग्यता  (आयु समूह 18-25 वर्ष) वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
-जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के फाइनल परीक्षा के रिजल्ट के लिए अभी इंतजार कर रहे हैं, वह इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे।
-कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) सितंबर-अक्टूबर 2018 में आयोजित किया जाएगा।
-सीबीटी 15 विभिन्न भाषाओं में आयोजित किया जाएगा- हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगू, कोंकणी, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजुराटी, बंगाली, ओड़िया, असमिया, मणिपुरी और पंजाबी।

कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 की डिटेल्स के लिए क्लिक करें 

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2018 के लिए यहां क्लिक करें 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed