फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं को झटका: रेलवे खत्म कर सकता है 10 हजार से अधिक पद, सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू 

Sun, 29 May 2022 10:35 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 29 May 2022 10:35 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार के रेलवे टाइपिस्ट, सहायक कुक,  बिल पोर्टर,  सेनेटरी हेल्पर, माली, दफ्तरी, कारपेंटर, पेंटर, गार्डनर, असिस्टेंट सेल्समैन, कैटरिंग असिस्टेंट, वॉलमैन सहित कई पदों को खत्म करने पर भी फैसला कर सकता है।

विज्ञापन
Railway will soon end more than 10 thousand posts in ncr zone
Indian Railway - फोटो : Amar Ujala

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बुरी खबर है। भारतीय रेलवे उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के अंतर्गत नॉन सेफ्टी कैटेगरी के दस हजार से ज्यादा पदों को खत्म कर सकता है। मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में सरेंडर किए जाने वाले पदों की सूची बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इस सूची को 31 मई, 2022 को रेलवे बोर्ड को भेज दिया जाएगा।

Railway will soon end more than 10 thousand posts in ncr zone
Indian Railway - फोटो : Social Media

महाप्रबंधकों को पत्र जारी
दरअसल रेलवे बोर्ड ने 20 मई, 2022 को  एनसीआर समेत सभी जोनल महाप्रबंधकों को एक पत्र जारी किया था। इस पत्र में महाप्रबंधकों को तत्काल रूप में गैरसंरक्षा श्रेणी (Non-Safety Posts) के 50 फीसदी पदों को खत्म करने के लिए कहा गया है। यह पत्र रेलवे रेलवे बोर्ड की डायरेक्टर एमपीपी रेनू यादव की ओर से जारी किया गया है। इसमें ऐसे पदों की सूची को 30 मई, 2022 तक बोर्ड तक भेजने को कहा गया है। 

Railway will soon end more than 10 thousand posts in ncr zone
Indian Railway - फोटो : Social Media

इन पदों पर भी खतरा
जानकारी के अनुसार के रेलवे टाइपिस्ट, सहायक कुक,  बिल पोर्टर,  सेनेटरी हेल्पर, माली, दफ्तरी, कारपेंटर, पेंटर, गार्डनर, असिस्टेंट सेल्समैन, कैटरिंग असिस्टेंट, वॉलमैन सहित कई पदों को खत्म करने पर फैसला कर सकता है। इनमें कार्यरत कर्मचारियों को अन्य विभागों में भेज दिया जाएगा। वहीं, आगे से इन पर भर्तियां नहीं की जाएगी। इसके साथ ही रेलवे की ओर से वर्तमान में उपयोग में नहीं आ रहे पदों को भी चिन्हित करने को कहा गया है। इनमें टाइम कीपर, स्टाफ, सांख्यिकी स्टाफ, टिकटिंग स्टाफ, सुरक्षा स्टाफ, स्टोर खलासी आदि के पद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Railway will soon end more than 10 thousand posts in ncr zone
Indian Railway - फोटो : Social Media

10 हजार से अधिक पद होंगे खत्म
एनसीआर जोन में 21,500 पद गैरसंरक्षा श्रेणी के अंतर्गत हैं। इनमें से 50 फीसदी पदों के सरेंडर करने के बाद इनकी संख्या 11 हजार से कम हो जाएगी। बता दें कि एनसीआर जोन का गठन साल 2003 में हुआ था। तब इसमें 80 हजार के करीब पद थे। हालांकि, वर्तमान में यह संख्या कम हो कर 62 हजार के करीब रह गई है। अब इसमें दस हजार पद और कम होने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Railway will soon end more than 10 thousand posts in ncr zone
Indian Railway - फोटो : Social Media

क्या निजीकरण की ओर है कदम?
सरकार की ओर से अब तक रेलवे के निजीकरण की घोषणा तो नहीं की गई है। हालांकि, जिस तरह से इन पदों को एक के बाद एक कर के खत्म किया जा रहा है। ऐसे में रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों में भय का माहौल है। हालांकि, इस पर रेलवे का कहना है कि कई वर्षो से बिना उपयोग के कई पद खाली हैं। इस दौरान रेलवे की ओर से नई एक्टिविटी भी शुरू हुई हैं, जिसके लिए अभी पद नहीं हैं। अब इस पर विचार हो रहा है कि जिन पदो का उपयोग नहीं बचा है उन पर पदस्थ कर्मचारियों से क्या काम लिया जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed