पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आगे दी जा रही जानकारी पढ़ने के बाद इसके लिए आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 05 नवंबर, 2019 (दोपहर 05:00 बजे तक) बंद कर दी जाएंगी। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना आगे दी जा रही है।
रेलवे में नौकरी पाना हुआ आसान, अब भी है एक मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
अप्रेंटिस 160
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या समकक्ष परीक्षा (12वीं परीक्षा प्रणाली) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य डिग्री या डिप्लोमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्त्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 04 अक्तूबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 05 नवंबर, 2019 (दोपहर 05:00 बजे तक)
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 05 नवंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : पब्लिक सर्विस कमीशन में नौकरी करने का मौका, चयन प्रक्रिया बेहद आसान
ये भी पढ़ें : सरकारी नौकरी कर रही है आप का इंतजार, यहां पाएं पूरी जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।