देश में कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालातों को देखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा अर्जेन्ट भर्ती निकाली गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल प्रैक्टिशनर के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 28 अप्रैल से 7 मई 2021 के बीच आयोजित होने वाले वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। किंतु इससे पहले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन सुबह 8:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों और विधिवत भरे आवेदन पत्र को जमा करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की संविदा पर रखा जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
सीधी भर्ती: उत्तर रेलवे ने विभिन्न पदों पर निकाली नौकरियां, बिना परीक्षा होगा चयन
महत्वपूर्ण तिथियां -
- सीएमपी - 28 अप्रैल, 2021
- सीनियर रेजिडेंट - 6 और 7 मई, 2021
आयु सीमा -
- सीएमपी - आवेदकों की अधिकतम आयु 48 वर्ष होनी चाहिए।
- सीनियर रेजिडेंट - आवेदकों की आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में एमबीबीएस/ स्नातकोत्तर डिग्री/ स्नातकोत्तर डिप्लोमा/ डीएम/ डीएनबी करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आखिरी स्लाइड में दी गई डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर आवेदकों को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। तत्पश्चात इंटरव्यू में आवेदकों के प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
वेतन -
- सीएमपी - 75,000 रुपये
- सीनियर रेजिडेंट - चयनित अभ्यर्थियों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
वॉक इन इंटरव्यू का पता - Auditorium ,1st Floor , Academic Block, Northern Railway Central Hospital, New Delhi
पदों का विवरण
कुल पद - 33
- सीनियर रेजिडेंट - 31 पद
- सीएमपी जीडीएमओ - 02 पद
आधिकारिक वेबसाइट - https://nr.indianrailways.gov.in/
आधिकारिक अधिसूचना -
यह भी पढ़ें - SBI Clerk Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के 5327 पदों पर होंगी भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू