न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा NIACL AO परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी गई है। चरण- I के लिए NIACL AO 2021 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने एनआईएसीएल एओ परीक्षा 2021 के लिए खुद को पंजीकृत किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- newindia.co.in पर परीक्षा कार्यक्रम को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने इस खबर में पूरी जानकारी के साथ सीधा लिंक भी दिया है।
एनआईएसीएल एओ परीक्षा 16 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग समय और कॉल लेटर यानी प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
2 of 4
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
एनआईएसीएल एओ परीक्षा 2021 चरण- I
फेज- I के पेपर में अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस के प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें 100 अंकों के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। कंपनी जल्द ही उत्तीर्ण अंक तय करेगी और उम्मीदवारों को अंतिम योग्यता के लिए प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होंगे। जैसा कि कंपनी द्वारा तय किया गया है, मुख्य परीक्षा के लिए प्रत्येक श्रेणी में उपयुक्त संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार कंपनी में उपलब्ध रिक्तियों की कुल संख्या का लगभग 15 गुना होंगे।
आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक
3 of 4
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती पूर्व प्रशिक्षण सुविधा भी उपलब्ध
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “योग्य उम्मीदवार जिन्होंने संकेत दिया है कि वे पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण प्राप्त करने में रुचि रखते हैं, उन्हें जल्द ही उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर आवश्यक जानकारी और निर्देश भेजे जाएंगे। अपडेट के लिए कृपया अपने पंजीकृत ईमेल आईडी की जांच करते रहें। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण ऑनलाइन होगा। उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले भर्ती अनुभाग के तहत आधिकारिक वेबसाइट पर एनआईएसीएल एओ परीक्षा 2021 चरण- I के लिए कॉल लेटर पा सकते हैं।
4 of 4
sarkari naukri 2021 updates
- फोटो : अमर उजाला
NIACL AO Recruitment 2021 की चयन प्रक्रिया
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) के प्रशासनिक अधिकारी पद के आवेदकों को स्टेज- I और स्टेज- II परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना होगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ परीक्षा) और साक्षात्कार दौर के समेकित अंकों पर आधारित होगा। अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त समेकित अंकों के अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी। योग्यता सूची में रिक्तियों की संख्या के भीतर आने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।