फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MPPSC Job 2025: खाद्य सुरक्षा में नौकरी का मौका, विज्ञान में डिग्री है तो अभी करें आवेदन, बनें फूड सेफ्टी ऑफिस

Tue, 24 Jun 2025 11:34 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 24 Jun 2025 11:34 AM IST
सार

MPPSC FSO recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
MPPSC FSO recruitment 2025: Apply for 67 Food Safety Officer posts from July 11, details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

MPPSC Job 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 67 पदों को भरना है।

MPPSC FSO recruitment 2025: Apply for 67 Food Safety Officer posts from July 11, details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निम्नलिखित विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट उपाधि होनी चाहिए:

  • खाद्य प्रौद्योगिकी (Food Technology)
  • डेयरी प्रौद्योगिकी (Dairy Technology)
  • जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology)
  • तेल प्रौद्योगिकी (Oil Technology)
  • कृषि विज्ञान (Agricultural Science)
  • पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science)
  • जैव-रसायन विज्ञान (Biochemistry)
  • सूक्ष्म जीव विज्ञान (Microbiology)
  • रसायन विज्ञान (Chemistry)
  • मेडिसिन (Medicine)

 
 अन्य समकक्ष योग्यताएं (Other Equivalent Qualifications)
अगर किसी उम्मीदवार ने ऊपर बताए गए विषयों के अलावा ऐसा कोई कोर्स किया है, जिसे भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद मान्यता दी है, तो वह उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र (योग्य) माना जाएगा।

यानि अगर आपकी डिग्री किसी मान्यता प्राप्त कोर्स की है और उसे FSSAI ने मंजूरी दी है, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

MPPSC FSO recruitment 2025: Apply for 67 Food Safety Officer posts from July 11, details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

जानें आयु सीमा

आयु सीमा की गणना की कट-ऑफ तिथि 1 जनवरी 2026 निर्धारित की है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयु की गणना हेतु केवल वही जन्मतिथि मान्य होगी, जो अभ्यर्थी की 10वीं कक्षा (हाई स्कूल) की अंकसूची में दर्ज हो।

अतः सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरते समय 10वीं की मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि, नाम एवं पिता का नाम ही दर्ज करें। किसी भी प्रकार की असंगति पाई जाने पर आवेदन अमान्य किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MPPSC FSO recruitment 2025: Apply for 67 Food Safety Officer posts from July 11, details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये का शुल्क लागू होगा।

विज्ञापन
MPPSC FSO recruitment 2025: Apply for 67 Food Safety Officer posts from July 11, details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए मौका दिया जाएगा। सुधार प्रक्रिया 16 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 12 अगस्त 2025 दोपहर 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। त्रुटि सुधार केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा, जिसके लिए प्रति सत्र 50 रुपये का शुल्क देय होगा।  

नाम में किसी भी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थी यह भी ध्यान रखें कि आवेदन-पत्र में हुई किसी भी त्रुटि का सुधार परीक्षा अथवा साक्षात्कार के स्तर पर नहीं किया जा सकेगा। अतः फॉर्म भरते समय पूर्ण सावधानी बरतें और यदि नाम को छोड़कर कोई त्रुटि रह जाती है, तो सुधार अवधि के भीतर सुधार अवश्य कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed