मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) ने सीधी भर्ती के जरिए कई पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। यह आवेदन असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के विभिन्न पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं। वे योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय से पहले पूरी करें। बता दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों के सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
यहां है प्रोफेसर बनने का मौका, 100 से ज्यादा पदों पर होगी सीधी भर्ती
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पद की संख्या
- सहायक प्रोफेसर ग्रेड- I और ग्रेड -II 69
- एसोसिएट प्रोफेसर 49
- प्रोफेसर 26
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 26 जुलाई, 2019
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 अगस्त, 2019
- दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र की प्रति संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि : 26 अगस्त, 2019
आवेदन प्रक्रिया :
- उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : HCL दे रहा है 10वीं पास को नौकरी का मौका, इन पदों पर मिलेगी अच्छी सैलरी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना हिंदी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : स्नातकों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 34 हजार से ज्यादा मिल रही है सैलरी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...