फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12वीं पास के लिए इस सरकारी कंपनी से जुड़ने का मौका, केवल 5 घंटे काम करके कमाएं 75 हजार रुपये

Sat, 21 Jul 2018 09:53 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
life insurance corporation agents get highly paid

अगर आप पार्ट टाइम काम की तलाश कर रहे हैं तो सरकारी कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एलआईसी (LIC) में काम करके आप 75 हजार रुपये महीना तक कमा सकते हैं। इसके लिए आपको महज 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही यहां आप जितना कमाएंगे उतना ही आपको कंपनी की ओर से कमीशन भी मिलेगा। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे केवल 5 घंटे काम करके आप अनलिमिटेड कमाई कर सकते हैं।

Trending Videos
life insurance corporation agents get highly paid

ये हैं प्लान
एलआईसी में दो तरह के प्लान होते हैं। एंडोमेंट और मनीबैक पॉलिसी के तहत ग्राहकों को अलग-अलग तरह से कमीशन मिलता है, साथ ही कमीशन की दरें भी अलग-अलग होती हैं। एंडोमेंट पॉलिसी पर किश्त के कुल हिस्से का 35 फीसदी तक और मनीबैक में किश्त के कुल हिस्से का 25 फीसदी तक कमीशन मिलता है। इसके बाद कमीशन घटनी शुरू हो जाती है।

life insurance corporation agents get highly paid

एजेंट्स को मिलता है 25 फीसदी कमीशन
एलआईसी एजेंट्स को पॉलिसी की किश्त का 25 फीसदी हिस्सा कमीशन के रूप में मिलता है हालांकि ऐसा पॉलिसी की पहली किश्त (पहले साल के प्रीमियम) पर ही लागू होता है इसके बाद कमीशन घटता जाता है। पॉलिसी लेने वाले ग्राहक जितनी बार किश्त जमा कराएंगे एजेंट को उतनी बार कमीशन मिलता है। इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि एलआईसी एजेंट को केवल एक ही पॉलिसी करनी है उसके बाद हर किश्त पर उसे कमीशन मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
life insurance corporation agents get highly paid

लंबी पॉलिसी मतलब ज्यादा कमाई
पॉलिसी के मुताबिक ही एजेंट को कमीशन भी मिलता है। एंडोमेंट पॉलिसी पर एजेंट को पहली कमीशन किश्त के 25 फीसती तक मिलती है। साथ ही कमीशन का 40 फीसदी अतिरिक्त एजेंट को दिया जाता है। अगर किसी एजेंट के बनाए किसी ग्राहक ने पॉलिसी की पहली किश्त 10 हजार रुपये जमा कराई है तो एजेंट को 2500 रुपये कमीशन के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा 1000 रुपये कमीशन का 40 फीसदी हिस्सा है यानी पहली किश्त पर एजेंट को 3500 रुपये कमीशन मिलेगा। ग्राहक की कमीशन जितनी लंबी होगी उसका फायदा एजेंट को मिलेगा।

विज्ञापन
life insurance corporation agents get highly paid

घटती जाती है बाद की कमीशन
एंडोमेंट पॉलिसी में पहली कमीशन के बाद अगली दो किश्त के लिए 7.5 फीसदी कमीशन होता है। अगर अगले साल भी ग्राहक 10 हजार की किश्त जमा कराता है तो एलआईसी एजेंट को 750 रुपये किश्त के मिलते हैं। चौथी किश्त से एजेंट को 5 फीसदी कमीशन मिलता है। इसके अलावा भी एजेंट को कई दूसरे फायदे मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed