फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्नातकों के लिए हो रही है प्रतियोगिता, जीतने वाले को मिलेंगे पांच लाख रुपये

Sat, 14 Sep 2019 03:40 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 14 Sep 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Know How to Apply for National Meritorious Invention Awards Nrdc 2019
nrdc - फोटो : amar ujala

क्रिएटिव माइंड के साथ एक बेहतर सूझ-बूझ हो तो सफलता पाना आसान है। दुनिया भर में न जानें कितनी ऐसी प्रतियोगिताएं हैं, जिसमें भाग लेने मात्र से ही जीवन का मकसद मिल जाता है। यहां हम बात कर रहे हैं एक नई प्रतियोगिता की जो राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) द्वारा आयोजित की जा रही हैं। एनआरडीसी ने नेशनल मेरिटोरियस इन्वेंशन अवॉर्ड 2019 (National Meritorious Invention Awards 2019) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए तीन कैटिगरी तय हैं जिनके नाम हैं- नेशनल इनोवेशन अवॉर्ड (National Innovation Award) , नेशनल सोसायटल इनोवेशन अवॉर्ड (National Societal Innovation Award) और नेशनल बडिंग इनोवेटर्स अवॉर्ड (National Budding Innovators Award)। अगली स्लाइड में पढ़ते हैं इस प्रतियोगिता के बारे में सबकुछ...

Know How to Apply for National Meritorious Invention Awards Nrdc 2019

यदि किसी उम्मीदवार के पास अविष्कार के लिए अच्छा आइडिया है तो उसे अपने अविष्कार को एक रूप देकर निर्धारित समय तक जमा करना होगा। इस प्रतियोगिता का मकसद लोगों के अंदर आविष्कार करने के लिए जज्बा पैदा करना है।

Know How to Apply for National Meritorious Invention Awards Nrdc 2019

एनआरडीसी नेशनल इनोवेशन अवॉर्ड 
एनआरडीसी नेशनल इनोवेशन अवॉर्ड केवल दो उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। बता दें जिन लोगों को ये पुरस्कार दिया जाएगा, उन्हें 5 लाख धनराशि दी जाएगी।

मांगी गई योग्यता-

  • आईपी ड्रिवन इनोवेशन
  • प्रीमियम इनोवेशन
  • हाई टेक क्षेत्र में इनोवेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Know How to Apply for National Meritorious Invention Awards Nrdc 2019
नेशनल सोसायटल इनोवेशन अवॉर्ड
एनआरडीसी नेशनल सोसायटल इनोवेशन अवार्ड केवल तीन उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। बता दें जिन लोगों को ये पुरस्कार दिया जाएगा उन्हें 3 लाख धनराशि दी जाएगी।

मांगी गई योग्यता-
  • कृषि
  • वातावरण
  • ऊर्जा
  • मेडिकल
दिए गए क्षेत्रों में से किसी एक में कार्यरत पेशेवर होना चाहिए।
विज्ञापन
Know How to Apply for National Meritorious Invention Awards Nrdc 2019
नेशनल बडिंग इनोवेटर्स अवॉर्ड
एनआरडीसी नेशनल बडिंग इनोवेटर्स अवॉर्ड केवल 5 उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। बता दें जिन लोगों को ये पुरस्कार दिया जाएगा उन्हें 1 लाख धनराशि दी जाएगी।

मांगी गई योग्यता-
उम्मीदवार को किसी ऐकेडेमिक इंस्टीट्यूशन, रिसर्च इंस्टीट्यूशन, यूनिवर्सिटी या किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में बैचलर, मास्टर या पीएचडी डिग्री के लिए रजिस्टर्ड होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed