फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP POLICE में 47 हजार बंपर वैकेंसी, 12वीं पास के लिए बड़ा मौका

Wed, 03 Jan 2018 08:32 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
JOB VACANCIES IN UP POLICE FOR 12TH PASSED SOON NOTIFICATION WILL BE RELEASED

नए साल के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस में नौकरी के बंपर अवसर प्रदान करने जा रही है। जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। खबर है कि करीब 5 हजार एसआई (SI) और 42 हजार कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां होंगी। राज्य में पुलिस के लगभग 1 लाख 60 पद खाली पड़े हैं। ऐसे में इन पदों को भरने के लिए यूपी पुलिस हर साल लगभग 5 हजार सब-इंस्पेक्टर और 42 हजार कांस्टेबल पदों पर भर्ती करेगी। सारी भर्तियां आगामी तीन साल में पूरी की जाएगी। 



पढ़ेंः INTELLIGENCE BUREAU में 10वीं पास के लिए नौकरी, 60 हजार सैलरी

JOB VACANCIES IN UP POLICE FOR 12TH PASSED SOON NOTIFICATION WILL BE RELEASED

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए डीजीपी मुख्यालय की ओर से भेजा गया प्रस्ताव वापिस कर दिया था। पीएसी के लिए पदों के निर्धारण में परेशानी होने के कारण बोर्ड ने नए सिरे से प्रस्ताव मांगा था। 

JOB VACANCIES IN UP POLICE FOR 12TH PASSED SOON NOTIFICATION WILL BE RELEASED

आपको बता दें यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भर्ती स्थल की निगरानी सीसीटीवी कैमरा के जरिए की जाएगी। इसके अलावा सभी कैंडिडेट्स की लिखित परीक्षा के साथ ही स्क्रीनिंग भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

पढ़ेंः INDIAN ARMY में 10वीं पास के लिए नौकरी, 30 हजार सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
JOB VACANCIES IN UP POLICE FOR 12TH PASSED SOON NOTIFICATION WILL BE RELEASED

यूपी पुलिस में इन बंपर भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि पुलिस की सभी भर्ती आगामी 3 साल में पूरी हो जाएगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पुरुष एसआई एवं समकक्ष के 2707 महिला एसआई एवं समकक्ष के 600 पदों पर भर्ती के लिए राज्य में 12 से 22 दिसंबर 2017 तक परीक्षा करा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed