12वीं पास लोगों के लिए पुलिस में नौकरी करने का बड़ा मौका सामने आया है। असम पुलिस ने 5494 कांस्टेबल (अन-सशस्त्र शाखा और सशस्त्र शाखा) की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 02 मई 2018 से लेकर 02 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
12वीं पास के लिए पुलिस में नौकरी, 50 हजार सैलरी, 5 हजार से ज्यादा पद
योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जाकर ले सकते हैं।
आयु सीमा: पदों पर आवेदन करने के लिए आयुसीमा 27 से 32 वर्ष के बीच रखी गई है।
चयन प्रक्रियाः अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) / शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षाः शारीरिक मानक –
ऊंचाई (न्यूनतम) पुरुष – जनरल / ओबीसी / एमओबीसी / एससी 162.56 सेमी और एसटी (एच) / एसटी (पी) 160.02 सेमी।
ऊंचाई (न्यूनतम) महिला – जनरल / ओबीसी / एमओबीसी / एससी 154.9 4 सेमी और एसटी (एच) / एसटी (पी) 152.40 सेमी।
छाती – जनरल / ओबीसी / एमओबीसी / एससी / एसटी (पी) आदि, 80 सेमी (सामान्य) 85 सेमी (विस्तारित) और एसटी (एच) 78 (सामान्य) सीएम 83 सेमी (विस्तारित)।
वजन – चिकित्सा मानक के अनुसार ऊंचाई और आयु के अनुपात में।चयन शारीरिक मानक टेस्ट (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता टेस्ट (पीईटी) और लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।
सैलरीः चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 14,000- 49,000 रुपये प्रति माह व ग्रेड पे 5,600 वेतन मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन: इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://slprbassam.in/ पर जाकर 02 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।