JKPSC Recruitment 2019 : जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं। वे आज ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अधिसूचना डाउनलोड करके अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
यहां हो रही हैं लेक्चरर पदों पर भर्तियां, आज से शुरू आवेदन की प्रक्रिया
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथि : 10 जुलाई, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 अगस्त, 2019
पदों का विवरण :
पद का नाम पदों की संख्या
- लेक्चरर 25
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क :
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये
- रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये
- विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं होगा।
आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवार जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in के माध्यम से 10.07.2019 से 10.08.2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।