JK Bank Recruitment 2024: जम्मू और कश्मीर बैंक ने अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 वर्ष की होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jkbank.com) पर विस्तृत जानकारी देख सकते हैं और इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर, 2024 को शुरू हुई और आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2025 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 278 उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती किया जाएगा।
Bank jobs 2024: जम्मू और कश्मीर बैंक में अप्रेंटिस के ढेरों पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी अभी करें आवेदन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 25 Dec 2024 03:21 PM IST
सार
JK Bank Recruitment 2024: जम्मू और कश्मीर बैंक ने अप्रेंटिस के ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और उन्हें स्थानीय भाषा में कुशल होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन