फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: इस साल रेलवे ने 50000+ पदों पर निकाली बंपर भर्तियां; सबसे ज्यादा वैकेंसी लोको पायलट में

Wed, 25 Dec 2024 07:37 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Dec 2024 07:37 AM IST
सार

Year Ender 2024: यह साल भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों से भरा रहा। भारतीय रेलवे ने इस साल अपने विभिन्न विभागों में 50,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकालकर नौजवानों के सपनों को उड़ान दी। आइए एक नजर इस साल की रेलवे भर्तियों पर डालते हैं।

विज्ञापन
Year Ender 2024: Recruitment for 50000+ posts in Railways in This year; Most vacancies in Loco Pilot
Railway Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
Year Ender 2024: साल 2024 भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों से भरा रहा। खासतौर पर भारतीय रेलवे ने इस साल अपने विभिन्न विभागों में 50,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकालकर नौजवानों के सपनों को उड़ान दी। इनमें लोको पायलट, टेक्नीशियन, एनटीपीसी, जूनियर इंजीनियर, आरपीएफ कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर, पैरामेडिकल और मिनिस्ट्रियल पोस्ट जैसी श्रेणियां शामिल थीं।


हम सभी साल 2024 के आखिर में पहुंच चुके हैं, जल्द ही नए साल 2025 में प्रवेश करने जा रहे हैं। आइए इससे पहले इस साल की रेलवे भर्तियों पर एक नजर डाल लेते हैं, साथ ही ये भी जानते हैं कि सबसे ज्यादा भर्ती किस विभाग में हुई?
Year Ender 2024: Recruitment for 50000+ posts in Railways in This year; Most vacancies in Loco Pilot
Railway Loco Pilot Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

Railway Jobs: लोको पायलट पर सबसे अधिक भर्तियां

भारतीय रेलवे ने 2024 में सबसे ज्यादा लोको पायलट की भर्ती की है। विज्ञापन संख्या CEN 01/2024 के तहत इस साल असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के लिए 18,799 पदों पर भर्तियां निकाली थी। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB) की तरफ से पहले असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर भर्ती के लिए 20 जनवरी से आवेदन कर मांगे थे। इस भर्ती को लेकर बिहार के पटना में युवाओं ने विरोध जताया था और प्रदर्शन कर रिक्तियों क संख्या बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद रेलवे ने  वैकेंसी की संख्या में तीन गुना से ज्यादा इजाफा और आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का ऐलान किया था।

असिस्टेंट लोको पायलट की लिखित परीक्षा 25 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक चली, जिसमें 22.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए।
Year Ender 2024: Recruitment for 50000+ posts in Railways in This year; Most vacancies in Loco Pilot
Railway Technician Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

Railway Technician Recruitment 2024: रेलवे तकनीशियन के लिए 14298 पदों पर भर्ती

भारतीय रेलवे ने 2024 में दूसरी सबसे बड़ी भर्ती तकनीशियन पदों को भरने के लिए निकाली, जो तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका रहीं। रेलवे भर्ती बोर्ड के विज्ञापन संख्या CEN 02/2024 के तहत पहले बोर्ड ने  9144 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 14298 किया गया था। इस भर्ती में भी विरोध के बाद सीटों में बढ़ोत्तरी की गई थी और दोबारा आवेदन शुरू किए गए थे। पहले आवेदन 9 मार्च से शुरू हुए थे। जिसकी अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक थी। भर्ती में पदों की संख्या में बदलाव के बाद 2 अक्तूबर से 16 अक्तूबर के बीच दोबारा लिंक ओपन किया था।

रेलवे तकनीशियन भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से 19 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जिसका अंतिम एग्जाम 29 दिसंबर को निर्धारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024: Recruitment for 50000+ posts in Railways in This year; Most vacancies in Loco Pilot
Railway NTPC Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

Railway NTPC Recruitment 2024: रेलवे एनटीपीसी के लिए 11,558 पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड के विज्ञापन संख्या CEN 05/2024 के तहत ग्रेजुएट के कुल 8,113 और विज्ञापन संख्या CEN 06/2024 के तहत अंडर ग्रेजुएट के कुल 3,445 यानी कुल मिलाकर 11,558 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। अंडर ग्रेजुएट के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तिथि 27 अक्तूबर निर्धारित थी। हालांकि अभी इसकी लिखित परीक्षा की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। वहीं, ग्रेजुएट के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित थी। हालांकि अभी इसकी भी लिखित परीक्षा की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।

इस श्रेणी में गार्ड, क्लर्क, स्टेशन मास्टर, और अन्य प्रशासनिक पदों के लिए भर्तियां निकाली गईं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए आकर्षक रही, जो गैर-तकनीकी क्षेत्रों में अपना करियर बनाना की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
Year Ender 2024: Recruitment for 50000+ posts in Railways in This year; Most vacancies in Loco Pilot
RRB Railway Junior Engineer Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

RRB Railway Junior Engineer Recruitment 2024: जूनियर इंजीनियर (जेई) के लिए 7951 पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड के विज्ञापन संख्या CEN 03/2024 के तहत जूनियर इंजीनियर (जेई) के कुल 7951 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 29 अगस्त तय की गई थी। हालांकि इसकी लिखित परीक्षा इसी महीने यानी दिसंबर में 16-18 के बीच में आयोजित हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed