ISRO IPRC Recruitment Exam 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसमें फायरमैन, लघु वाहन चालक, भारी वाहन चालक, ड्राफ्ट्समैन बी (सिविल), टेक्नीशियन बी (विभिन्न ट्रेड) और तकनीकी सहायक (विभिन्न ट्रेड) के 63 पदों पर रिक्तियां हैं।
2 of 7
ISRO IPRC Recruitment 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
इन पदों के लिए 18 से 35 साल तक के उम्र उमीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट, iprc.gov.in पर जाकर 24 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
3 of 7
ISRO IPRC Recruitment 2023
- फोटो : social media
पदों का विवरण
- तकनीकी सहायक: 24 पद
- तकनीशियन ‘बी’: 30 पद
- ड्राफ्ट्समैन ‘बी’: 1 पद
- भारी वाहन चालक ‘ए’: 5 पद
- लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘ए’: 2 पद
- फायरमैन ‘ए’: 1 पद
4 of 7
ISRO IPRC Recruitment 2023
- फोटो : social media
ISRO Recruitment आयु सीमा
इसरो की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की उम्र 24 अप्रैल 2023 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
5 of 7
ISRO IPRC Recruitment 2023
- फोटो : social media
ISRO Recruitment आवेदन शुल्क
इसरो भर्ती के तहत तकनीकी सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपए और अन्य पदों के लिए 500 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों की जमा की गई फीस की वापसी परीक्षा के आयोजन के बाद कर दी जाएगी।