इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने लेखाकार अपरेंटिस, तकनीशियन अपरेंटिस व ट्रेड अपरेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनको IOCL ने एक मौका और दिया है। दरअसल, इन पदों पर आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें। अधिसूचना पढ़ने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
IOCL Recruitment: सरकारी नौकरी पाने का एक और मौका, इन पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या
लेखाकार अपरेंटिस 07
तकनीशियन अपरेंटिस 106
ट्रेड अपरेंटिस 63
शैक्षिक योग्यता :
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री, इंजीनियरिंग में 3 वर्ष रेगुलर कोर्स, चयनित ट्रेड में डिप्लोमा और चयनित ट्रेडों में दो वर्ष आईटीआई के साथ मैट्रिक होना आवश्यक है। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसके लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक नियामनुसार निर्धारित है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com के माध्यम से अब 31 अगस्त, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Bihar Police में दो हजार से ज्यादा पद खाली, आज ही करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिस पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : UPSSSC ने जारी किए परीक्षा के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।