फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90000 वैकेंसी की परीक्षा देने से पहले जान लें INDIAN RAILWAY के ये 20 रोचक तथ्य

Wed, 18 Apr 2018 03:47 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancy before exam know important things about indian railway history
indian railway

RRB Recruitment 2018: भारतीय रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों के लिए कुल सवा तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले 2.37 करोड़ अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। देखा जाए तो करीब 1 करोड़ आवेदन रद्द हुए हैं। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी खुद इस परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि परीक्षा को लीक प्रूफ रखने के लिए कई तरह के उपाय किए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा के लिए करीब एक हजार प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। रेलवे के ग्रुप डी और ग्रुप सी पदों पर चयन के लिए आपको भारतीय रेलवे से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें भी पता होनी चाहिए। 

indian railway 90000 vacancy before exam know important things about indian railway history
indian railway

रेलवे की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर भारतीय रेलवे से जुड़े प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि आप इंडियन रेलवे से जुड़ा सामान्य ज्ञान याद कर लें। पहले चरण के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) की तैयारी में यह काफी मददगार होगा। यहां हम आपको बताते हैं आरआरबी प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से भारतीय रेलवे से जुड़ी 20 खास बातें - 

1. भारत में सबसे पहली रेल 16 अप्रैल 1853 ई. को मुंबई से ठाणे के बीच (34 किमी.) लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में चली थी। 

2. देश में पहली विद्युत रेल 3 फरवरी, 1925 को मुंबई (विक्टोरिया टर्मिनस) से कुर्ला के बीच चलाई गई थी। 

indian railway 90000 vacancy before exam know important things about indian railway history
indian railway

3. आजाद, भारत का पहला रेल बजट नवंबर, साल 1947 में जॉन मथाई ने पेश किया था। अब सरकार ने रेल बजट को आम बजट में मिला दिया है। रेल बजट पेश करने की शुरुआत साल 1924 में ब्रिटिश राजनेता विलियम्स एक्वर्थ ने की थी। एकवर्थ समिति की सिफारिश पर 1924-25 में रेल बजट को आम बजट से अलग कर दिया गया था।

4. भारतीय रेलवे का राष्ट्रीय रेल संग्रहालय नई दिल्ली में है।

5. भारतीय रेलवे अपने साइज के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। 

6. देश में पहली मेट्रो रेल 24 अक्टूबर, 1984 को कोलकाता में चली थी। 

7. IRCTC का मतलब - Indian Railway Catering and Tourism Corporation है।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancy before exam know important things about indian railway history
indian railway

8. देश में सबसे लंबी रेल सुरंग पीर पंजाल या बनिहाल रेल सुरंग (जम्मू-कश्मीरः 11,215 किमी.) है। 

9. भारत की पहली मोनो रेल मुंबई में फरवरी 2014 में शुरू हुई। 

10. भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) है जो पूर्व-मध्य रेलवे में है। 16 अक्टूबर 2017 को इसका नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया। 

11. स्वतंत्र भारत के पहले रेलमंत्री आसफ अली थे।

12. देश की पहली रेल मंत्री ममता बनर्जी हैं। 

विज्ञापन
indian railway 90000 vacancy before exam know important things about indian railway history
first railway steam engine

13. रेल इंजन निर्माण केंद्र
- चितरंजन लोकोमेटिव वर्क्स, चितरंजन
(विद्युत इंजन निर्माण)
- डीजल लोकोमेटिव वर्क्स, वाराणसी
(डीजल इंजन निर्माण)
- डीजल कम्पोनेन्ट वर्क्स, पटियाला
(डीजल इंजन के पुर्जे)
- टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमेटिव कंपनी लि. चितरंजन
(डीजल इंजन निर्माण)
- डीजल लोकोमेटिव कंपनी, जमशेदपुर 
(डीजल इंजन निर्माण)


14. रेल डिब्बे निर्माण केंद्र 
- इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, पैराम्बूर (तमिलनाडु)
- रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला (पंजाब)
- भारत अर्थमूवर्स लिमिटेड, बंगलुरु
- व्हील एंड एक्सेल प्लांट, बंगलुरु
- जेसप एंड कंपनी लिमिटेड, कोलकाता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed