फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय रेलवे में 90 हजार वैकेंसी, उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, इस दिन हो सकती है परीक्षा

Wed, 04 Jul 2018 07:42 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies candidates must be happy this will be the exam date
Indian Railway

भारतीय रेलवे में करीब 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के लगभग 90 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इनमें लोको पायलट टेक्निशियिन के कुल 26502 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें से लोको पायलट के 17673 और टेक्निशियन के 8829 पद शामिल हैं। परीक्षा की संभावित तिथि अप्रैल-मई 2018 थी लेकिन पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिलने से परीक्षा में देरी हो गई है। अब इसकी संभावित तारीखें सामने आ रही हैं।

indian railway 90000 vacancies candidates must be happy this will be the exam date
demo pic

परीक्षा में देरी के चलते भर्तियों में भी देरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे अगले साल यानी मार्च-अप्रैल 2019 तक भर्तियां पूरी कर सकता है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने कहा है कि भारतीय रेलवे अगले साल मार्च-अप्रैल तक 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा। उन्होंने कहा, 10 जुलाई 2018 तक 2.37 करोड़ आवेदनों की छंटनी पूरी कर ली जाएगी। हम उनकी शारीरिक और मानसिक जांच दिसंबर-जनवरी तक पूरा कर लेंगे और मार्च तक उनकी नियुक्ति कर दी जाएगी।

indian railway 90000 vacancies candidates must be happy this will be the exam date
demo pic

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2018 में कराई जाएंगी। सभी 20 आरआरबी वेबसाइट्स पर परीक्षार्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी। पहले चरण में कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। इसे क्वॉलिफाई करने वाले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (CBT) देंगे। आपको बता दें कि रेलवे में विभिन्न 1.10 लाख रिक्त पदों के लिए लगभग 2.27 करोड़ आवेदन आए थे। रेलवे ग्रुप सी और ग्रुप डी के लगभग 90,000 पदों पर भर्ती होनी है। साथ ही RPF में 9500 पदों पर और रेलवे में L1 व L2 में भी 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies candidates must be happy this will be the exam date
demo pic

इसकी सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी जिसमें 100 प्रश्न होंगे। इसे क्वालिफाई करने वाले पीईटी देंगे। पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed