भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर नाविक के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साइंस विषय के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को अधिकतम 69100 रुपये का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
भारतीय नौसेना भर्ती 2021: बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 2500 पदों पर निकलीं हैं बंपर भर्तियां
पदों का विवरण
कुल पद - 2500
- सेकंडरी रिक्रूट (नाविक)- 2000 पद
- आर्टिफिसर अप्रेंटिस (नाविक) - 500 पद
यह भी पढ़ें - एसीएमएस भर्ती 2021: आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में विभिन्न पदों पर होंगी नियुक्तियां
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 अप्रैल, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 30 अप्रैल, 2021
आवेदन शुल्क - सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 215 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें - आईएएफ भर्ती 2021: ग्रुप सी सिविलियन के 1515 पदों पर होंगी भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा - भारतीय नौसेना नाविक भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का जन्म 01 फरवरी 2001 से लेकर 31 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का बारहवीं कक्षा में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान/कंप्यूटर साइंस पढ़ाई करना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - भर्ती प्रक्रिया में आई रुकावट: कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुईं ये 6 परीक्षाएं