फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएएफ भर्ती 2021: ग्रुप सी सिविलियन के 1515 पदों पर होंगी भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Sun, 04 Apr 2021 12:28 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 04 Apr 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
IAF Recruitment 2021 : Application invited for 1515 post of Group-C Civilian, 10th pass candidates can also apply
IAF Recruitment 2021 - फोटो : एएनआई

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने ग्रुप सी सिविलियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए हिंदी टाइपिस्ट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, एलडीसी, ड्राइवर, कुक आदि के कुल 1515 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की वेबसाइट http://indianairforce.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कुछ पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। वहीं कुछ पदों के लिए आईटीआई डिप्लोमा धारी या बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

IAF Recruitment 2021 : Application invited for 1515 post of Group-C Civilian, 10th pass candidates can also apply
IAF Recruitment 2021 - फोटो : source

पदों का विवरण

कुल पद - 1515

  • मेंटेनेंस कमांड - 479
  • ट्रेनिंग कमांड - 398
  • पश्चिमी एयर कमांड - 362
  • ईस्टर्न एयर कमांड - 132
  • सेंट्रल एयर कमांड - 116
  • साउदर्न एयर कमांड - 28
IAF Recruitment 2021 : Application invited for 1515 post of Group-C Civilian, 10th pass candidates can also apply
IAF Recruitment 2021 - फोटो : source

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - सभी पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता -  ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए पदानुसार अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना देख सकते हैं। 
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
IAF Recruitment 2021 : Application invited for 1515 post of Group-C Civilian, 10th pass candidates can also apply
IAF Recruitment 2021 - फोटो : istock

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 03 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 02 मई, 2021

आधिकारिक वेबसाइट - http://indianairforce.nic.in/

पढ़ें - एमपी-पीएससी : कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह इन परीक्षाओं की तिथि में हो सकता है बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें - ब्रिटिश काल के कानून: ये हैं दुनिया के वे देश, जहां आज भी चलते हैं अंग्रेजी राज के कायदे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed