फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना भर्ती : भारतीय सेना में टीजीसी भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, वेतन 56 हजार से शुरू

Fri, 26 Mar 2021 03:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 26 Mar 2021 03:28 PM IST
सार

  • प्रवेश आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि : 26 मार्च, 2021
  • एडमिट कार्ड जारी करने की संभावित तिथि : अप्रैल में 
  • एसएसबी साक्षात्कार तिथि : मई-जून 2021

विज्ञापन
Indian Army Recruitment 2021 TGC133 Sarkari Naukri Technical Graduate Course
भारतीय सेना में नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Indian Army Recruitment 2021 Sarkari Naukri: इंडियन आर्मी की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार मगर आखिरी अवसर है। भारतीय सेना की ओर से टीजीसी की भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तिथि शुक्रवार, 26 मार्च है। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए भी सेना में भर्ती होने का यह बेहतरीन मौका है। सेना भर्ती की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सेना ने टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। इन नौकरियों के लिए शुरुआती वेतन 56 हजार से शुरू होकर ढाई लाख रुपए प्रतिमाह तक मिलेगा।



भारतीय सेना के तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (133rd Technical Graduate Course) के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन पाने के लिए यह सुनहरा अवसर है। भर्ती प्रक्रिया संबंधी सारी जानकारी यहां दी गई है। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय सेना ने तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (TGC-133) के लिए निर्धारित 40 सीटों पर प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य अविवाहित इंजीनियरिंग स्नातक युवक भारतीय सेना टीजीसी-2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। टीजीसी यानी इंडियन आर्मी टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में जुलाई 2021 से शुरू होगा। प्रशिक्षण के सफल समापन पर सेना में स्थायी कमीशन के लिए लेफ्टिनेंट के वरिष्ठता के क्रम में नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन 26 मार्च, 2021 तक किया जा सकता है। 

Indian Army Recruitment 2021 TGC133 Sarkari Naukri Technical Graduate Course
सेना भर्ती - फोटो : Indian Army

टीजीसी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां 

  • प्रवेश आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 25 फरवरी, 2021 
  • प्रवेश आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि : 26 मार्च, 2021
  • एडमिट कार्ड जारी करने की संभावित तिथि : अप्रैल में 
  • एसएसबी साक्षात्कार तिथि : मई-जून 2021

Indian Army Recruitment 2021 TGC133 Sarkari Naukri Technical Graduate Course
पैरा रेजिमेंट - फोटो : Twitter @adgpi

रिक्त सीटों का विवरण
टीजीसी में निम्नलिखित इंजीनियरिंग विषयों में 40 रिक्तियां हैं।
 

विषय सीट
सिविल / भवन निर्माण प्रौद्योगिकी 11
मैकेनिकल 3
इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स 4
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग / या एमएससी सीएस 9
एरोनॉटिकल / एयरोस्पेस / एवियोनिक्स 3
इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार 2
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) 3
वास्तुकला 1
दूरसंचार इंजीनियरिंग 1
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार 1
उपग्रह संचार 1
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 1
कपड़ा इंजीनियरिंग 1
कुल 40

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Recruitment 2021 TGC133 Sarkari Naukri Technical Graduate Course
भारतीय सेना के कमांडो - फोटो : indian army website

टीजीसी 2021 संभावित रैंक व वेतनमान
 

रैंक वेतन
लेफ्टिनेंट 56,100 - 1,77,500 रुपए
कैप्टन 61,300 - 1,93,900 रुपए
मेजर 69,400 - 2,07,200 रुपए
लेफ्टिनेंट कर्नल 1,21,200 - 2,12,400 रुपए
कर्नल 1,30,600 - 2,15,900 रुपए
ब्रिगेडियर स्तर 1,39,600 - 2,17,600 रुपए
प्रमुख जनरल 1,44,200 - 2,18,200 रुपए
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल 1,82,200 - 2,24,100 रुपए
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी 1,62,400 - 2,24,400 रुपए
वीसीओएएस / आर्मी कैडर / लेफ्टिनेंट जनरल (एनएफएसजी) 2,25,000 रुपए (निश्चित)
सीओएएस 2,50,000 रुपए (निश्चित)

 

विज्ञापन
Indian Army Recruitment 2021 TGC133 Sarkari Naukri Technical Graduate Course
भारतीय सेना की महिला अधिकारी - फोटो : PTI

अधिसूचना पीडीएफ
भारतीय सेना टीजीसी-133 भर्ती-2021 प्रवेश अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। टीजीसी-133 कोर्स जुलाई 2021 में 40 रिक्तियों के लिए शुरू होगा। पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस वेबसाइट पर और भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रदान किए गए प्रत्यक्ष लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ अगली स्लाइड दी गई है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed