ICSI Recruitment 2021: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI ) ने युवा कंपनी सचिव की नौकरियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 13 मार्च है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां संविदा के आधार पर हैं। इनके लिए अभ्यर्थियों को आईसीएसआई के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आवेदन की शुरुआत आज यानी 3 मार्च से शुरू हो गई है।
यहां निकली हैं युवा कंपनी सचिव की भर्तियां, 13 मार्च तक है आवेदन का मौका
32 साल की उम्र तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी भारतीय कंपनी सचिव संस्थान का सदस्य होना चाहिए। 32 साल की आयुसीमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 1 मार्च 2021 को 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन नौकरियों के लिए एक एवं दो साल से ज्यादा के अनुभव वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें-UPPCL 2021: 608 पदों की भर्तियों के लिए प्रवेश पत्र जारी, 6 चरणों में ऐसे करें डाउनलोड
इन नौकरियों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एक वर्ष तक कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा। हालांकि, संविदा को दो साल के लिए आगे बढ़ाए जाने का प्रावधान है। अभ्यर्थियों को हर महीने 33 हजार से 40 हजार तक का वेतन मिलेगा। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी www.icsi.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां उनको सारे चरणों को पूरा करते हुए अपनी जानकारी भरनी होगी और अपना रिज्यूमे अपलोड करना होगा।
इसे भी पढ़ें-असम में निकली हैं शिक्षकों की बंपर रिक्तियां, 10 मार्च से पहले करें आवेदन
डायरेक्ट लिंक