IBPS SO Vacancy & Notification 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा कई सरकारी बैंकों में बंपर भर्तियां हो रही हैं। बैंक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। आवेदन प्रक्रिया कल यानि 23 नवंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार जो इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स देखें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
IBPS 2020: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
ये भी पढ़ें- कोरोनाः दिल्ली AIIMS में 207 जूनियर डॉक्टरों की भर्ती शुरू
पदों का विवरण :
पदों का नाम : स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO)
- आईटी ऑफिसर (स्केल I) - 20 पद
- कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल I) - 485 पद
- राजभाषा अधिकारी (स्केल I) - 25 पद
- विधि अधिकारी (स्केल I) - 50 पद
- मानव संसाधन /कार्मिक अधिकारी (स्केल I) - 07 पद
- मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) - 60 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि - 02 नवंबर, 2020
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 23 नवंबर, 2020
- आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि - 23 नवंबर, 2020
- ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि : 26 और 27 दिसंबर, 2020
- ऑनलाइन मुख्य परीक्षा की तिथि : 24 जनवरी, 2021
ये भी पढ़ें- सरकारी बैंकों में नौकरी का सुनहरा अवसर, इन तीन बड़े बैंकों में हो रही हैं भर्तियां, करें आवेदन
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: है ये योग्यता तो करें आवेदन, दिल्ली-एनसीआर में 97000 तक मिलेगी सैलरी
- आयु सीमा : इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
- शैक्षणिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना चाहिए। अन्य डिग्री व डिप्लोमा के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
- आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए ही स्वीकार किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
ये भी पढ़ें : खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।