फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HSSC Recruitment 2021: 534 पदों के लिए कल आवेदन की आखिरी तारीख, सैलरी 1.5 लाख रुपये

Tue, 02 Mar 2021 11:17 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Mar 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
HSSC Recruitment 2021 tomorrow is last date to apply 534 posts, salary Rs 1.5 lakh
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

HSSC Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) में निकली 500 से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन में अब बस एक दिन बचा है। एचएसएससी में निकली रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 3 मार्च है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) संस्कृत, ग्रुप-बी सर्विसेज की रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि से पहले हर हाल में आवेदन कर लें। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन करना होगा। आपको बता दें कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पिछले महीने से ही चल रही है।



इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri Live 2021: ये हैं मार्च माह की 11 सबसे बड़ी नौकरियां, फौरन करें आवेदन
 

HSSC Recruitment 2021 tomorrow is last date to apply 534 posts, salary Rs 1.5 lakh
जॉब्स - फोटो : Social Media

पंजीकरण के भुगतान की अंतिम तिथि 6 मार्च
इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 6 मार्च है। आयोग 14 मार्च को भर्ती परीक्षा आयोजित कर सकता है। हालांकि, अभी भर्ती परीक्षा की तिथि स्थाई तौर पर घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले वे एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें-Central Railway Recruitment 2021: रेलवे में 2532 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के पाएं सरकारी नौकरी

 

HSSC Recruitment 2021 tomorrow is last date to apply 534 posts, salary Rs 1.5 lakh
जॉब्स - फोटो : Social Media

कुल रिक्तियों की संख्या 534
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 534 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिनमें से सामान्य वर्ग के लिए 325 रिक्तियां, एससी के लिए 119 रिक्तियां, बीसीए के लिए 59 और बीसीबी श्रेणी के लिए 31 रिक्तियां शामिल हैं।

रिक्तियों का विवरण
पीजीटी संस्कृत- 534

  • जनरल - 325
  • एससी - 119
  • बीसीए - 59
  • बीसीबी - 31

विज्ञापन
विज्ञापन
HSSC Recruitment 2021 tomorrow is last date to apply 534 posts, salary Rs 1.5 lakh
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 42 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल-8 के हिसाब से वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास दसवीं व उच्चतर विषय में एक के रूप में हिंदी / संस्कृत होनी चाहिए। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ एमए संस्कृत होना चाहिए। बाकी योग्यताओं को जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें

इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं असिस्टेंट प्रोफेसर की 143 रिक्तियां, जानिए कब तक करना है आवेदन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed