हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने बंपर भर्तियों के लिए आवेदन निकाले हैं। ये भर्ती नहर पटवारी के पदों पर होने जा रही हैं। आपको बता दें कि उम्मीदवार आवेदन पत्र को सिर्फ आज यानी 02 जुलाई, 2019 तक जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
HSSC में निकली बंपर भर्ती के लिए अगर अभी तक नहीं किया है आवेदन, तो आज है आखिरी मौका
पदों का विवरणः
पद का नामः पद संख्या
- नहर पटवारी 1100
महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथिः 18 जून, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 02 जुलाई, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 05 जुलाई, 2019
शैक्षिक योग्यताः
- उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी / संस्कृत भाषा विषय के रूप में होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें।
आयु सीमाः
- आवेदकों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तक नियमानुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रियाः
- उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।