AIIMS Patna Recruitment 2019: अब 12वीं पास युवाओं के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी का मौका है। एम्स पटना ने स्टेनोग्राफर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
12वीं पास भी कर सकते हैं AIIMS में नौकरी, जल्द करें आवेदन
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त संस्थान / बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आगे दिया गया नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पद संख्या
स्टेनोग्राफर 23
नोट : पदों की संख्या घटाई-बढ़ाई जा सकती हैं।
चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
सामान्य / ओबीसी के लिए - 1000 रुपये
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / ईडब्ल्यूएस / महिलाओं के लिए - 200 रुपये
आवेदन शुल्क का ऐसे करें भुगतान :
ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि- 29 जून, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 12 अगस्त, 2019
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय के बीच ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।