फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकलीं बंपर भर्तियां, अपरेंटिस पदों पर ऐसे करें आवेदन

Tue, 08 Aug 2023 01:39 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 08 Aug 2023 01:39 PM IST
सार

HAL Apprentice Vacancy: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में बंपर पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Hindustan Aeronautics Limited Apprentice Recruitment 2023 Apply Online at hal-india.co.in
Hindustan Aeronautics Limited - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

HAL Apprentice Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.mhrdnats.gov.in और www.apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2023 तक है।

Hindustan Aeronautics Limited Apprentice Recruitment 2023 Apply Online at hal-india.co.in
HAL Apprentice Recruitment - फोटो : अमर उजाला

HAL Apprentice Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/बीबीए/ग्रेजुएशन एंव डीएमएलटी/नर्सिंग/ होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा और अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए ।
 

Hindustan Aeronautics Limited Apprentice Recruitment 2023 Apply Online at hal-india.co.in
HAL Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला

रिक्तियों का विवरण

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में स्नातक, डिप्लोमा धारकों और आईटीआई स्नातकों सहित विभिन्न शिल्प और विषयों में अपरेंटिस प्रशिक्षण के लिए 647 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें स्नातक अपरेंटिस के 186 पद, डिप्लोमा अपरेंटिस के 111 पद और आईटीआई अपरेंटिस के 350 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindustan Aeronautics Limited Apprentice Recruitment 2023 Apply Online at hal-india.co.in
HAL Apprentice Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला

HAL Apprentice Recruitment  आयु-सीमा

एचएएल अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। भर्ती अधिसूचना 2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी गई है।

विज्ञापन
Hindustan Aeronautics Limited Apprentice Recruitment 2023 Apply Online at hal-india.co.in
HAL Apprentice Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला

HAL Apprentice Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस,एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन,नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, वॉलेट से किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed