हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए माइनिंग मेट और असिस्टेंट फोरमैन के कुल 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड में दिए गए एचसीएल के बालाघाट ऑफिस के पते पर अपना आवेदन भेज सकते हैं। ध्यान रहे केवल ऑर्डिनरी पोस्ट/ स्पीड पोस्ट/ कोरियर/ रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजा गया आवेदन ही स्वीकार्य किया जाएगा। इसके लिए दसवीं पास या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
एचसीएल भर्ती 2021 : माइनिंग मेट और असिस्टेंट फोरमैन के विभिन्न पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 मार्च, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 अप्रैल, 2021 (शाम 5 बजे)
आवेदन शुल्क - सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी/ एसटी वर्ग के लिए यह प्रक्रिया नि:शुल्क रखी गई है।
अन्य जानकारियां
- आयु सीमा - 1 मार्च, 2021 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 निर्धारित की गई है। वहीं एससी/एसटी के अभ्यर्थी को 5 वर्ष और ओबीसी के अभ्यर्थी को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
- चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का उसी दिन ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा।
- वेतन - चयनित आवेदकों को 38,670 रुपये से लेकर 45,400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
आवेदन पत्र भेजने का पता- AGM (Administration)-HR Hindustan Copper Limited Malanjkhand Copper Project Tehsil: Birsa P.O- Malanjkhand District-Balaghat Madhya Pradesh-481116
आधिकारिक वेबसाइट - https://www.hindustancopper.com/
आधिकारिक अधिसूचना - https://www.hindustancopper.com/Upload/Notice/0-637505640603105000-NoticeFILE.pdf
यह भी पढ़ें - 8वीं पास : इस विभाग के 2500 पदों पर भर्ती, आवेदन हेतु 12 मार्च अंतिम तिथि