फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी भर्ती : यहां आठवीं, 10वीं और 12वीं पास की हो रही सीधी भर्ती, वेतन हजारों में मिलेगा

Wed, 07 Apr 2021 06:20 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 07 Apr 2021 06:20 AM IST
सार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने बंपर रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बेसिल बंपर भर्ती में आठवीं पास, 10वीं पास और 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BECIL Recruitment 2021: Govt Jobs For 8th Pass, Sarkari Naukri 10th Pass, Sarkari Bharti 12th Pass, Skilled/ Semi Skilled/ Unskilled Manpower Posts, ITI Jobs
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला

नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं और श्रमिकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने बंपर रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीईसीआईएल यानी बेसिल की ओर से निकाली गई बंपर भर्ती में आठवीं पास, 10वीं पास और 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड यानी बेसिल की ओर से 1670 पदों पर कुशल /अर्द्ध-कुशल / अकुशल कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं। बेसिल मैनपावर भर्ती 2021 के तहत ये नौकरियां प्रशिक्षण के बाद अनुबंध के आधार पर दी जाएंगी। वे उम्मीदवार जो रिक्तियों में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण एवं भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए खबर को विस्तार से पढ़ें।  

BECIL Recruitment 2021: Govt Jobs For 8th Pass, Sarkari Naukri 10th Pass, Sarkari Bharti 12th Pass, Skilled/ Semi Skilled/ Unskilled Manpower Posts, ITI Jobs
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तृत अधिसूचना जारी
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने एक अप्रैल, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कुशल / अर्ध-कुशल / अकुशल पदों पर भर्ती आवेदन के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, रिक्तियों, चयन प्रक्रिया और अधिक विवरण के लिए विस्तृत अधिसूचना में पढ़ सकते हैं। खबर में दिए गए सीधे लिंक से अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करें।

BECIL Recruitment 2021: Govt Jobs For 8th Pass, Sarkari Naukri 10th Pass, Sarkari Bharti 12th Pass, Skilled/ Semi Skilled/ Unskilled Manpower Posts, ITI Jobs
Sarkari Naukri 2021 : Jobs for ITI pass - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता मापदंड
इच्छुक उम्मीदवारों के पास आठवीं, 10वीं, 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। डीसीए, पीजीडीसीए और आईटीआई (इलेक्ट्रिकल ट्रेड / वायरमैन) डिप्लोमा धारक भी आवेदन के पात्र हैं। संबंधित क्षेत्र में अनुभवी युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
BECIL Recruitment 2021: Govt Jobs For 8th Pass, Sarkari Naukri 10th Pass, Sarkari Bharti 12th Pass, Skilled/ Semi Skilled/ Unskilled Manpower Posts, ITI Jobs
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क : 590 रुपये
  • एससी / एसटी / दिव्यांग-विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 295 रुपये

आवेदन शुल्क का भुगतान ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के पक्ष में एनईएफटी / आरटीजीएस / डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
BECIL Recruitment 2021: Govt Jobs For 8th Pass, Sarkari Naukri 10th Pass, Sarkari Bharti 12th Pass, Skilled/ Semi Skilled/ Unskilled Manpower Posts, ITI Jobs
सरकारी नौकरियां : सीधी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 01 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 20 अप्रैल, 2021

चयन एवं आवेदन प्रकिया 
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) के आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते है। इन पदों पर चयन योग्यता सूची के आधार पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed