फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HCET 2023: इस सूबे में निकलीं 31500 से ज्यादा नौकरियां, ग्रुप सी की भर्ती के लिए देनी होगी एचसीईटी

Tue, 14 Mar 2023 05:05 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 05:05 PM IST
सार

Haryana CET 2023 Job Application: हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) अधिसूचना जारी कर दी गई थी और अब गुरुवार, 16 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। 

विज्ञापन
Haryana CET 2023 Notification Out for 31529 Group C Jobs; Apply for HCET Sarkari Naukri on hssc.gov.in
भर्ती के लिए पहुंचे उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

HCET Notification 2023 Out: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) अधिसूचना जारी कर दी गई थी और अब गुरुवार, 16 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया गया है। अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,529 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे। ये रिक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में हैं। 

 

Haryana CET 2023 Notification Out for 31529 Group C Jobs; Apply for HCET Sarkari Naukri on hssc.gov.in
HCET Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला

Haryana CET 2023 पंजीकरण विंडो 16 मार्च से

हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन कम पंजीकरण विंडो 16 मार्च, 2023 को खुलेगी। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। हालांकि, आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आवेदन करने के पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं कक्षा, 10+2, डिप्लोमा, कोई भी डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार हरियाणा सीईटी की विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन करने की आसान प्रक्रिया यहां बताई जा रही है।

 

Haryana CET 2023 Notification Out for 31529 Group C Jobs; Apply for HCET Sarkari Naukri on hssc.gov.in
HCET Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

Haryana CET 2023: सिर्फ एक बार ही पंजीयन करें

हरियाणा वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर उम्मीदवारों को किसी विशेष पद के लिए एक से अधिक बार आवेदन नहीं करना चाहिए। आवेदन अधूरा होने और ऑनलाइन नहीं होने पर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। कट ऑफ तिथि पर आवेदक के पास अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता नहीं होने पर भी आवेदन खारिज किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और मूल दस्तावेजों के डेटा में किसी भी स्तर पर भिन्नता पाए जाने पर रद्द कर दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana CET 2023 Notification Out for 31529 Group C Jobs; Apply for HCET Sarkari Naukri on hssc.gov.in
सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Haryana CET 2023: आवेदन कैसे करें और फॉर्म कैसे भरें?

  1.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            योग्य उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  2.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            होम पेज पर, व्हाट्स न्यू सेक्शन देखें और वन टाइम रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  3.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            अपने आप को पंजीकृत करें और लॉग इन करें।
  4.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            लॉग इन करने के बाद, भर्ती अधिसूचना लिंक देखें। 
  5.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            विवरण दर्ज करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना।
  6.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            विवरण को क्रॉस-चेक करें और फॉर्म जमा करें
  7.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed