{"_id":"6ad291a40d841b10810e371b","slug":"vip-road-riddled-with-potholes-people-face-trouble-during-the-festive-season-mohali-news-c-71-1-mli1017-148005-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वीआईपी रोड पर गड्ढे ही गड्ढे, त्योहारी सीजन में लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वीआईपी रोड पर गड्ढे ही गड्ढे, त्योहारी सीजन में लोग परेशान
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर जगह-जगह बने गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। त्योहारी सीजन में बाजारों और आसपास की सोसाइटियों में बढ़ती आवाजाही के बीच सड़क की बदहाल स्थिति वाहन चालकों के लिए चुनौती बनी हुई है। वीआईपी रोड पर 20 हजार से अधिक आबादी को रोजाना इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल रही। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ता है। कई जगह गड्ढों से बचने के लिए वाहन अचानक दूसरी तरफ मोड़ने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है, जिसके लिए स्थिति अधिक जोखिम भरी है और रात के समय अंधेरा होने पर गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन में खरीदारी और अन्य कामों के लिए घरों से निकलने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से सड़क की समस्या और गंभीर बनी हुई है। जबकि खराब सड़क के कारण सफर में ज्यादा समय लगता है, जिसके चलते स्थानीय निवासियों के लिए यह केवल असुविधा नहीं, बल्कि रोजाना की आवाजाही से जुड़ी समस्या बन गई है।
वीआईपी रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। मानुज सैनी, स्थानीय निवासी
सड़क हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। अगर लोगों को आने-जाने के लिए अच्छी सड़क नहीं मिल सकती तो ऐसे विकास का क्या फायदा। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। -बबीता सांगवान, स्थानीय पार्षद
विज्ञापन
सड़क हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। अगर लोगों को आने-जाने के लिए अच्छी सड़क तक नहीं मिल सकती तो ऐसे विकास का क्या फायदा? वीआईपी रोड पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। प्रशासन को दावों के बजाय सड़क की हालत सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। -मानुज सैनी, स्थानीय निवासी।
वीआईपी रोड सहित पूरे जीरकपुर शहर में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में सड़कों का काम शुरू करवाया जाएगा। इसके बाद शहर की सड़कों का कायाकल्प कर लोगों को राहत दिलाई जाएगी। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।