फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी खबर: समूह ‘ग’ भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, जिससे अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा

Sat, 12 May 2018 08:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 May 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
group c application form will change, dehradun
Job

समूह ‘ग’ श्रेणी के रिक्त पदों की सीधी भर्ती में आवेदन में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसका फायदा उन अभ्यर्थियों को मिलेगा, जो एक या दो नंबर से मेरिट में आने से रह जाते हैं। 


 

group c application form will change, dehradun
Job
समूह ‘ग’ श्रेणी के रिक्त पदों की सीधी भर्ती में आवेदन के समय पद कोड के हिसाब से विकल्प भरने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब लिखित परीक्षा की मेरिट में आने पर ही अभ्यर्थियों से पद का विकल्प मांगा जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की इस व्यवस्था से उन अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा, जो एक या दो नंबर से मेरिट में आने से रह जाते हैं। 

 
group c application form will change, dehradun
job
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पहले समूह ‘ग’ की सीधी भर्ती के लिए आवेदन पत्र में ही अभ्यर्थियों से विभागवार रिक्त पदों पर विकल्प मांगा जाता था। लेकिन बाद में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आयोग ने समान अर्हता वाले रिक्त पदों की परीक्षा समायोजन (क्लब पैटर्न) पर करने का फैसला लिया। इससे एक ही अभ्यर्थी का चार अलग-अलग पदों की मेरिट लिस्ट में नाम आ रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
group c application form will change, dehradun
JOB
इससे उन अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर होना पड़ रहा था, जो एक या दो नंबर से मेरिट सूची में आने से रह जाते हैं। इसे देखते हुए चयन आयोग ने अब लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद ही अभ्यर्थियों से पद का विकल्प लेने की व्यवस्था शुरू की है। आयोग की इस पहल से मानचित्रकार पद की भर्ती में 61 ऐसे अभ्यर्थियों को चयनित होने का मौका मिला, जो कुछ नंबरों से प्रतीक्षा सूची शामिल थे।

 
विज्ञापन
group c application form will change, dehradun
JOB
आयोग ने आवेदन के समय पर पद कोड के हिसाब से विकल्प भरने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। समान अर्हता वाले रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन विभागवार पद का विकल्प नहीं दे सकते हैं। परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद मैरिट सूची में आने वाले अभ्यर्थियों से विकल्प मांगा जाएगा, इससे परीक्षा परिणाम निकालने में समय कम लगेगा। साथ ही उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जिनका एक या दो नंबर कम आने के कारण चयन नहीं हो पाता था।
- संतोष बड़ोनी, सचिव, चयन आयोग

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed