Top Jobs Of The Week: इस देश में सरकारी नौकरी कौन ही नहीं करना चाहता। देश के कोने-कोने में हर वक्त कोई न कोई सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा होता है। देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों को बता दें कि अभी भी देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां जारी हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आए हैं हफ्ते की पांच बड़ी नौकरियां, जहां आवेदन कर के आप बंपर सैलरी और बेहतरीन पद प्राप्त कर सकते हैं।
2 of 6
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UPPSC Medical Officer Recruitment: उत्तर प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर की बंपर भर्तियां
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 05 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 611 निर्धारित की गई है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रीक्स 10 के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- UPPSC Medical Officer Recruitment
3 of 6
UPSSSC Recruitment 2022
- फोटो : Amar Ujala
UPSSSC Recruitment 2022: यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका भर्ती शुरू
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य सेविका (हेड सर्वेंट) मुख्य परीक्षा 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 24 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in परआवेदन कर सकते हैं। भर्ती में कुल पदों की संख्या 2,693 है। केवल पीईटी 2021 क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं। आयोग की ओर से परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022
4 of 6
आईबीपीएस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
IBPS PO 2022 Recruitment: आईबीपीएस पीओ के 6000 से अधिक पदों पर भर्ती
IBPS ने पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक बैंकों में कुल 6432 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 अगस्त, 2022 तक निर्धारित की है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के तहत किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- IBPS PO Recruitment 2022
5 of 6
DRDO Recruitment 2022
- फोटो : Amar Ujala
DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में निकली वैज्ञानिक और इंजीनियर के पदों पर भर्ती
DRDO ने डीआरडीओ, डीएसटी और एडीए में 630 वैज्ञानिक बी/ इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। गेट स्कोर और लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होना होगा। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- DRDO Recruitment 2022