फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022 Registration Begins for 2693 posts Sarkari Naukri UP Jobs

UPSSSC Recruitment 2022: यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका भर्ती शुरू, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Wed, 03 Aug 2022 10:43 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 03 Aug 2022 10:43 PM IST
सार

Sarkari Naukri UP Jobs Mukhya Sevika Recruitment 2022: यूपीएसएसएससी की ओर से कुल 2,693 हेड सर्वेंट पदों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022 Registration Begins for 2693 posts Sarkari Naukri UP Jobs
UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मुख्य सेविका (हेड सर्वेंट) मुख्य परीक्षा 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीएसएसएससी की ओर से कुल 2,693 हेड सर्वेंट पदों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। हालांकि, इस भर्ती में केवल पीईटी 2021 क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन

UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment के लिए पात्रता मापदंड


आयु सीमा : आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2022 को 21 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
 

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास एक विषय के रूप में समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य या गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास के साथ कला में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 उत्तीर्ण होना चाहिए।


चयन प्रक्रिया 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)  की ओर से मुख्य सेविका मुख्य परीक्षा 2022 के लिए कुल रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। आयोग की ओर से परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। 

आवेदन शुल्क : आवेदन के इच्छुक सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये लागू होगा। 
 

UPSSSC की मुख्य सेविका भर्ती 2022 में आवेदन करने का आसान तरीका

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब यहां कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन पर जाएं और विज्ञापन 05-परीक्षा/2022 के लिए अप्लाई बटन पर क्लिक करें। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए अपना आवेदन पत्र भरें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर के उसकी दो-तीन कॉपी प्रिंट आउट कर लें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैडेट कोर की उम्मीदवारों को प्राथमिकता

मुख्य सेविका के लिए जारी विज्ञापन में 2,693 पदों में अनारक्षित श्रेणी के लिए 1079,  अनुसूचित जाति के लिए 565, अनुसूचित जनजाति केलिए 53, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 727 और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के 269 पद आरक्षित किए गए हैं। अंतरिम तौर पर चयनित होने वाली उम्मीदवारों को वेतनमान 5,200 रुपये से 20,200 रुपये और ग्रेड पे 2,800 रुपये मिलेगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के कल्याण का काम करने में अनुभव, प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा या राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकीं महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed